Congress leader said – Rahul and Priyanka have different ways of speaking | कांग्रेस नेता बोलीं- राहुल, प्रियंका का बोलने का तरीका अलग: एक सेब तो दूसरा संतरा; संसद में दोनों ने मजबूती से बात रखी
- Hindi News
- National
- Congress Leader Said – Rahul And Priyanka Have Different Ways Of Speaking
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यह तस्वीर 12 दिसंबर की है। संसद के शीतकरलीन सत्र में हिस्सा लेने जाते हुए राहुल और प्रियंका गांधी।
कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एकदम अलग हैं। उनके बोलने का तरीका भी बहुत अलग है। उनकी आपस में तुलना नहीं की जानी चाहिए।
NDTV को दिए इंटरव्यू में रेणुका ने कहा, वे सेब और संतरे की तरह हैं। जिनकी तुलना नहीं की जा सकती और न ही की जानी चाहिए। संसद में दोनों अलग-अलग विषयों पर बोल रहे थे। हालांकि दोनों ने मजबूत से अपनी बात रखी।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, हम इतने स्टीरियोटाइपिकल हैं कि हम एक खास तरह के रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं और यह वैसा ही होना चाहिए। किसी और तरह से नहीं। अलग-अलग लोग चीजों को अलग-अलग तरह से बताते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी बात पर अड़ा रहा और जो जरूरी था, उसे उठाया।”
रेणुका से जब पूछा गया कि बेहतर स्पीकर कौन है, तो उन्होंने एक नाम बताने से मना कर दिया। यहां एक दूसरे से बेहतर या खराब होने की बात ही नहीं है।
9 दिसंबर: राहुल ने SIR मुद्दे पर बोला, 3 मांगें रखीं
राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
राहुल की स्पीच के दौरान 5 बार हंगामा हुआ। हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल के जिक्र के समय कांग्रेस सांसदों द्वारा मॉडल की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए। कहा- ऐसे सदन नहीं चलेगा।
3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए
1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए। 2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए। 3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।
3 सवाल पूछे
1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया। 2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। 3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।
8 दिसंबर: प्रियंका ने वंदे मातरम् पर बहस में हिस्सा लिया
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर जारी चर्चा में प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि ये गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। 75 सालों से लोगों के दिल में बसा है। फिर आज इस पर बहस क्यों हो रही है?
मैं बताती हूं- क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा। मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। मैं कहूं- मोदी जी अब वह पीएम नहीं रहे जो पहले थे। जहां तक नेहरू जी की बात है। जितने साल मोदी PM रहे, उतने साल नेहरू जेल में रहे थे।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल ने कहा- सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए: रिजिजू बोले- हम संसद में चर्चा को तैयार
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…

