Congress’s response to ‘VB-Ji Ram Ji’ protest | ‘वीबी-जी राम जी’ को लेकर कांग्रेस के विरोध का जवाब: प्रदेश से लेकर मंडल तक जनता के बीच जाएंगे भाजपा पदाधिकारी – Jaipur News

Congress’s response to ‘VB-Ji Ram Ji’ protest | ‘वीबी-जी राम जी’ को लेकर कांग्रेस के विरोध का जवाब: प्रदेश से लेकर मंडल तक जनता के बीच जाएंगे भाजपा पदाधिकारी – Jaipur News



‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन’ ( वीबी-जी रामजी ) को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस के विरोध का जवाब देने की प्लानिंग कर ली है। अब भाजपा प्रदेश से लेकर मंडल तक लोगों को ‘वीबी-जी राम जी’ के फायदों व सही तथ्यों की जानकारी देगी। ताकि आगामी पंचायत

.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष द्वारा ‘वीबी-जी राम जी’ के नाम को लेकर किए जा रहे विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है। भाजपा ने रोजगार और आजीविका मिशन में विकसित भारत जोड़ते हुए नया कानून बनाया, तो इसमें विपक्ष को ऐतराज नहीं होना चाहिए।

योजनाओं के नाम तो कांग्रेसियों ने ने भी बदला और अपने एक ​ही परिवार के लोगों को खुश करने के लिए उनके नाम से योजनाएं शुरू की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि करीबन 600 योजनाओं के नाम इन कांग्रेसियों ने बदले, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी भी योजना का नाम अपने या किसी के नाम पर जोड़ने की बजाए सेवा, सनातन से जोड़ने का काम किया है।

कार्यशाला के बाद भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यशाला व कोर कमेटी के दौरान ‘वीबी-जी राम जी’ को लेकर विपक्ष की ओर से बनाए जा रहे माहौल का जवाब देने के लिए कहा था। अब भाजपा की ओर से प्रदेश से लेकर मंडल तक ‘वीबी-जी राम जी’ के सकारात्मक व जनहितैषी जानकारियों को आम जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा ने इसके लिए ‘वीबी-जी राम जी’ जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!