Cross-examination postponed in Saurabh murder case | सौरभ हत्याकांड में टली जिरह: 15वें गवाह के बयानों पर होनी थी बहस, हड़ताल के कारण नहीं हुई – Meerut News
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में सोमवार को होने वाली जिरह टल गई है। सोमवार को आज इस मामले में 15 वें गवाह के बयानों पर जिरह होनी थी। इसकी सुनवाई की डेट लगी थी।
.
लेकिन पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वकील हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए सोमवार की सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमे में सुनवाई की अगली डेट भी अभी तय नहीं की गई है।

