CTET Result 2026 जारी: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

CTET Result 2026 जारी: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Central Board of Secondary Education (CBSE) ने CTET का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है, जो लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. अब अभ्यर्थी घर बैठे ही अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें CTET रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद “CTET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

उम्मीदवारों के लिए खुला शिक्षक बनने का रास्ता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education – CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test – CTET) फरवरी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के लगभग 140 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया. अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी ले सकते हैं.

एक साथ घोषित हुए दोनों परिणाम

सीबीएसई ने इस बार पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के परिणाम एक साथ घोषित किए हैं. पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर “CTET February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें और अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें. इसके बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: UP PCS 2024: मेहनत की मिसाल बना अम्बेडकर नगर, PCS में युवाओं ने गाड़े सफलता के झंडे

कितने अंकों पर उम्मीदवार होगा क्वालिफाई

सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है. सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत निर्धारित की गई है. इस परीक्षा की खास बात इसकी लाइफटाइम वैलिडिटी है, यानी एक बार पास होने के बाद प्रमाणपत्र जीवनभर के लिए मान्य रहता है. सीबीएसई उम्मीदवारों को डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र DigiLocker के माध्यम से भी उपलब्ध कराएगा. CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमें सफल उम्मीदवार Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS), Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) समेत अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP PCS 2024: अमेठी के 10 होनहारों ने PCS 2024 में मारी बाजी, आयुष पांडे ने बनाई टॉप 10 में जगह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!