Current Affairs 22 January Sunita Williams retires atala pension scheme extended
- Hindi News
- Career
- Current Affairs 22 January Sunita Williams Retires Atala Pension Scheme Extended
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के NASA से रिटायरमेंट और अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स रिटायर हुईं
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन से रिटायरमेंट लिया। NASA ने 20 जनवरी को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी। उनका रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से लागू हुआ है।
- सुनीता ने अपने करियर में 3 इंटरनेशनल स्पेस मिशन (ISS) पूरे किए हैं।
- कल्पना चावला के बाद सुनीता स्पेस जाने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला हैं।
- सुनीता 1987 में अमेरिकी नौसेना में ऑफिसर अपॉइंट हुईं। 1998 में NASA ने अंतरिक्ष यात्रा के लिए उन्हें चुना था।
- आखिरी स्पेस मिशन के दौरान सुनीता 286 दिन अंतरिक्ष में रहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कुल 608 दिन बिताए हैं।
- सुनीता अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली एस्ट्रोनॉट भी हैं।
- साल 2008 में भारत सरकार ने सुनीता विलियम्स को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
- सुनीता भारतीय मूल की हैं, उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ।
- सुनीता के पिता डॉ. दीपक पांड्या गुजरात के अहमदाबाद से 1958 में अमेरिका के बोस्टन आए थे। उनकी मां बॉनी जालोकर पांड्या स्लोवेनिया की हैं।
सुनीता विलियम्स जून 2024 में 8 दिन के मिशन पर अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन उनके स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ लगभग 9 महीने (मार्च 2025 तक) अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी रहीं, और आखिरकार मार्च 2025 में पृथ्वी पर लौटीं।
नेशनल (NATIONAL)
2. मत्स्य पालन विभाग ने 83 देशों के एम्बेसडर के साथ कॉन्फ्रेंस की
21 जनवरी को मत्स्य पालन विभाग ने 83 पार्टनर देशों के एम्बेसडर और हाई कमिश्नर के साथ राउंड टेबल बैठक की। नई दिल्ली में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की।
- इस सम्मेलन का विषय ‘सीफूड एक्सपोर्ट प्रमोशन’ था।
- कार्यक्रम में राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और एस.पी. सिंह बघेल भी मौजूद रहे।
- इसमें एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ओशिनिया, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र के देशों ने हिस्सा लिया।
- भारत ग्लोबली मछली और फिशरी प्रोडक्ट निर्यात करने वाला 6वां सबसे बड़ा देश है।
- सीफूड एक्सपोर्ट में चीन पहले नंबर पर है।
भारत के कुल कृषि निर्यात में फिशरी प्रोडक्ट का लगभग 18% योगदान है।
3. लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू
20 जनवरी को लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2026 शुरू हुआ। ये इस इवेंट का 6वां संस्करण है, जो हर साल केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में खेला जाता है।
- इवेंट 20 से 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 21 राज्यों और UTs के खिलाड़ी 7 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।
- इस साल KIWG में पहली बार फिगर स्केटिंग भी खेला जाएगा।
- ओलिंपिक 2026 में 36 देशों की टीमें फिगर स्केटिंग में हिस्सा ले रही हैं।
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण करता है।
विंटर गेम्स में शामिल होने वाले 479 प्लेयर्स स्केटिंग और आइस हॉकी खेलेंगे।
4. अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी
21 जनवरी को केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी।
- नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में स्कीम बढ़ाने को मंजूरी मिली।
- अटल पेंशन योजना मई 2015 में शुरू की गई थी।
- पेंशन योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों यानी ऐसे लोग जिनके पास पेंशन का कोई सीधा जरिया नहीं है, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है।
- पेंशन योजना 60 साल की उम्र के बुजुर्गों के लिए है, जिसके तहत 1,000 से 5,000 रुपए मासिक तक दिए जाते हैं।
- 19 जनवरी, 2026 तक 8.66 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।
इनकम टैक्स चुकाने वाले इस योजना में अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
5. कैजाद भरूचा HDFC के डायरेक्टर री-अपॉइन्ट हुए
20 जनवरी को कैजाद भरूचा HDFC के डायरेक्टर री-अपॉइंट हुए। वे 19 अप्रैल 2026 तक डायरेक्टर पद पर रहने वाले थे।
- RBI की मंजूरी के बाद वो अब और 3 साल यानी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे।
- HDFC बैंक के प्रमुख डायरेक्टर में कैजाद भरूचा समेत शशिधर जगदीशन , वी श्रीनिवास रंगन (कार्यकारी निदेशक) और भावेश जवेरी (कार्यकारी निदेशक) शामिल हैं।
भरूचा ने 1995 में बैंक जॉइन किया था। वे पिछले 35 सालों से बैंकिंग से जुड़े हैं।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
6. भारत ने नेपाल सरकार को 60 पिकअप वाहनों की पहली खेप सौंपी
20 जनवरी को भारत ने नेपाल सरकार को 650 पिकअप वाहन में से 60 पिकअप की पहली खेप सौंपी। ये पिकअप चुनावी मदद के लिए भेजी गईं हैं।
- पहली किश्त नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल को काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने सौंपी।
- नेपाल ने संघीय संसदीय और प्रांतीय चुनावों में बेहतर ट्रांसपोर्ट के लिए भारत से पिकअप वाहन की मदद मांगी थी।
- पिकअप वाहन भेजने का उद्देश्य इलेक्शन में मैनेजमेंट की मदद करना है। ये नेपाल के मुश्किल रास्तों के लिए मददगार होंगी।
- 5 मार्च को नेपाल में 275 सीटों पर चुनाव होंगे।
- भारत और नेपाल के बीच व्हीकल गिफ्ट की पुरानी परंपरा रही है।
- भारत 2008 से नेपाल को चुनाव के दौरान मदद देता रहा है। भारत ने पिछले कुछ सालों में नेपाल मंत्रालयों और विभागों को लगभग 2,400 वाहन उपहार में दिए हैं।
- साल 2022 में भारत ने नेपाल को चुनाव में मदद के लिए 200 वाहन उपहार में दिए थे, जिनमें लगभग 120 सुरक्षा बलों के लिए और 80 चुनाव आयोग के लिए दिए गए थे।
आज का इतिहास
22 जनवरी:
- साल 1901 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ था।
- साल 1963 में आज के दिन ही देहरादून में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विजुअली हैंडीकैप्ड (NIVH) की स्थापना हुई थी।
- 1996 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 3.5 लाख प्रकाश वर्ष दूर दो नए ग्रहों की खोज की।
ये खबर भी पढ़ें….
समुद्री हवाओं से 13 देशों की यात्रा करेगा INS सुदर्शिनी:’वैलेंटीनो रेड’ नाम से मशहूर फैशन डिजाइनर गारवानी का निधन; 21 जनवरी के करेंट अफेयर्स
नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने और समुद्री हवाओं से 13 देशों की यात्रा करने निकले INS सुदर्शिनी की। जानते हैं, ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

