Current Affairs: kaamya karthikeyan becomes first indian woman to reach south pole defence ministry signs deal worth rs 4666 crore | करेंट अफेयर्स 1 जनवरी: काम्या कार्तिकेयन साउथ पोल पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला; रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए की डील की
- Hindi News
- Career
- Current Affairs: Kaamya Karthikeyan Becomes First Indian Woman To Reach South Pole Defence Ministry Signs Deal Worth Rs 4666 Crore
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते की डील की। काम्या कार्तिकेयन ने साउथ पोल पर जाकर इतिहास रचा। भारतीय महिला टीम पांचवीं बार T-20 सीरीज जीती।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए की डील की
रक्षा मंत्रालय ने 30 दिसंबर 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते की डील की। इस डील के तहत आर्मी को 4.25 लाख से ज्यादा नई बैटल कार्बाइन राइफल मिलेंगी।
रक्षा मंत्रालय और इटली की कंपनी WASS सबमरीन सिस्टम्स SRL से डील हुई है।
- रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2,770 करोड़ रुपए के क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन राइफल और उनसे जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे।
- साथ ही, नेवी के लिए 48 आधुनिक हैवीवेट टॉरपीडो भी खरीदे जाएंगे।
- इन टॉरपीडो की डिलीवरी अप्रैल 2028 से शुरू होकर 2030 की शुरुआत तक पूरी होगी।
- ये लगातार दूसरे दिन डिफेंस डील हुई थी। इससे पहले सोमवार को 79,000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी मिली थी।
2. काम्या कार्तिकेयन साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
मुंबई में रहने वाली 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने 30 दिसंबर को साउथ पोल पर स्की कर इतिहास रचा है। वे साउथ पोल पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं।
जीरो से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर में काम्या ने इस यात्रा को पूरा किया।
- काम्या करीब 115 किमी की पैदल यात्रा करने के बाद 27 दिसंबर को साउथ पोल पर पहुंची।
- अपनी पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने एक स्लेज खींची।
- वे एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गई हैं।
- एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम में दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ना और उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों दोनों पर स्कीइंग करना शामिल है।
- काम्या ने पहले ही सेवन समिट चैलेंज हासिल कर लिया है, जिसमें नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना भी शामिल है।
- इसके साथ ही काम्या दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।
3. जल सेवा आंकलन का वर्चुअल उद्धघाटन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने 31 दिसंबर को जल जीवन मिशन के तहत जल सेवा आंकलन का वर्चुअल उद्धघाटन किया।
ये जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला पोर्टल है।
- इससे ग्राम पंचायतें अब अपनी पेयजल आपूर्ति की नियमितता, पर्याप्तता और गुणवत्ता का मूल्यांकन स्वयं करेंगी।
- ये नया टूल जल की आपूर्ति को समझने और उसकी कमी को जल्दी पहचानने में काम करेगा। साथ ही इसमें सुधार करने में मदद भी करेगा।
- इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों को 26 जनवरी, 2026 तक जल सेवा आकलन (हर घर जल) पूरा करना होगा।
4. सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG आम लोगों के लिए शुरू
30 दिसंबर को नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया। ध्रुव NG ने बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के फैसिलिटी सेंटर से अपनी पहली उड़ान भरी।
नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने बनाया है।
- ध्रुव हेलिकॉप्टर अब तक सिर्फ सशस्त्र बलों की जरूरतें पूरी करता रहा है। अब आम नागरिक भी इसमें सफर कर सकेंगे।
- इसका मकसद मेडिकल इमरजेंसी, पर्यटन, दूरदराज के इलाकों की कनेक्टिविटी और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर सेवाओं को बढ़ाना है।
- इस मौके पर केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद थे।
- इससे पहले भारतीय सेना ध्रुव हेलिकॉप्टर को पहाड़ों, रेगिस्तान और समुद्री इलाकों में अपने ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल करती रही है।
5. NHAI ने नेशनल टेस्ट हाउस के साथ डील की
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई दिल्ली में नेशनल टेस्ट हाउस के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया।
MoU के तहत मैन्युफैक्चरिंग में क्वालिटी कंट्रोल पर काम किया जाएगा।
- साझेदारी का मुख्य उद्देश्य हाईवे निर्माण में ‘क्वालिटी कंट्रोल’ और ‘थर्ड-पार्टी टेस्टिंग’ को और अधिक सख्त बनाना है।
- इस समझौते के तहत, नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) को अब NHAI के आधिकारिक पैनल में एक मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी के तौर पर शामिल किया गया है।
- NHAI अब देश भर में चल रहे हाईवे निर्माण और उससे जुड़े कार्यों के सैंपल, जांच के लिए NTH की विभिन्न लेबोरेटरीज में भेज सकेगा।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
6. भारतीय महिला टीम 5वीं बार T-20 सीरीज जीती
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 5वें T-20 में 15 रन से हराकर सीरीज 5-0 से जीत ली।
भारत ने तीसरी बार 5-0 के अंतर से ये सीरीज जीती है।
- टीम इंडिया ने किसी टी20 सीरीज को तीसरी बार 5-0 से अपने नाम किया है।
- इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ किसी टी20 सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया था।
- यहीं नहीं श्रीलंका के खिलाफ ये भारतीय टीम की कुल 25वीं टी20 जीत है।
- 30 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में फाइनल मैच खेला गया था।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 1 जनवरी का इतिहास: 1995 में आज के दिन विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई थी। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमन से संबंधित है। विश्व व्यापार संगठन के वर्तमान महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो और मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हैं।
- 2020 में रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया गया।
- 2020 में वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की।
- 2017 में एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
- 2004 में चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किये गये।
- 2001 में कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
ये खबर भी पढ़ें………
करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर:बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल
बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन हुआ। ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग हुई। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें….

