DAV College employees stage protest in Ajmer | अजमेर में डीएवी कॉलेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: कॉलेज परिसर में धरना देकर की नारेबाजी, नियमित नियुक्ति देने की मांग – Ajmer News
अजमेर के दयानंद कॉलेज के शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर अनिश्चितकालीन डरने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने उन्हें नियमित नियुक्ति देने की मांग की है।
.
धरने के चलते कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। हालांकि, छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए एमडीएस यूनिवर्सिटी की पूर्व निर्धारित एग्जाम पूर्ववत जारी रहेंगी, जिन पर धरने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर अनिश्चितकालीन डरने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने उन्हें नियमित नियुक्ति देने की मांग की है।
कर्मचारियों ने बताया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है, लेकिन यदि प्रबंधन ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे संघर्ष को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि लम्बे समय से लंबित नियमितीकरण की मांग को अब टालना संभव नहीं है और प्रबंधन को जल्द समाधान तलाशना चाहिए।

