Deepika Kakkar broke down during cancer treatment | कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रो पड़ी थीं दीपिका कक्कड़: व्लॉग में भी एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, पति शोएब इब्राहिम ने संभाला

Deepika Kakkar broke down during cancer treatment | कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रो पड़ी थीं दीपिका कक्कड़: व्लॉग में भी एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, पति शोएब इब्राहिम ने संभाला


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने लिवर कैंसर के इलाज के बारे में बात की। इस व्लॉग में उनके साथ उनके पति शोएब इब्राहिम भी दिखाई दिए। दीपिका ने कहा कि उनकी नई रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं, लेकिन मन का डर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

दीपिका ने व्लॉग में बताया कि वह डॉक्टर इमरान शेख के पास चेकअप के लिए आई थीं। उनसे बात करते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि बीमारी का पता चलने के बाद वह बहुत रोई थीं, लेकिन पूरी जर्नी में खुद को मजबूत रखा। सर्जरी और रिकवरी के दौरान भी कोशिश करती रहीं।

दीपिका ने आगे बताया कि लेकिन आज डॉक्टर से मिलने के दौरान वह खुद को रोक नहीं पाईं और रोने लगीं। व्लॉग में यह बात बताते हुए भी दीपिका की इमोशनल हो गईं और इस दौरान उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें संभाला।

मुश्किल समय में पॉजिटिव रहना आसान नहीं होता: दीपिका

दीपिका ने कहा कि कई बार खुद को याद कराना पड़ता है कि चीजें इतनी बड़ी नहीं हैं और आगे बढ़ना जरूरी है। उनके मुताबिक मुश्किल समय में पॉजिटिव रहना आसान नहीं होता, लेकिन कोशिश करनी पड़ती है।

अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि बीमारी का असर कई बार अचानक महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह हर समय परेशान नहीं रहतीं। कई दिन ऐसे होते हैं जब वह खुश रहती हैं और उम्मीद महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि सब ठीक है और बड़ी परेशानी के बावजूद सब संभल रहा है।

दीपिका के मुताबिक हर दिन कुछ नया लेकर आता है और उसका सामना करके आगे बढ़ना ही तरीका है। उन्होंने कहा, “मैं अभी इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजर रही हूं। अलहमदुलिल्लाह, मेरी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं और इलाज सही दिशा में चल रहा है, लेकिन दिल में थोड़ी सी घबराहट फिर भी रहती है। मैंने सोमनाथ सर से बात की। उन्होंने बताया कि एंग्जाइटी कैसे काम करती है। डॉ. इमरान शेख भी यही कहते हैं।”

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी 2018 को शादी की थी।

दीपिका की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो गई है

दीपिका ने अपने शारीरिक बदलावों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कई दिन उनकी थायरॉयड रिपोर्ट्स बदल जाती हैं। टारगेटेड थेरेपी की वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे शरीर पर असर आता है। उन्होंने बताया कि उनकी स्किन काफी ड्राई हो गई है। दो दिनों से मौसम सूखा है, जिसकी वजह से हाथों की स्किन फटने लगी है। उन्हें कान और गर्दन पर प्रेशर जैसा महसूस होता है और नाक भी काफी सूखी रहती है।

इसी व्लॉग में दीपिका ने कहा कि ऐसे समय में थकावट होना सामान्य है। उन्होंने उन लोगों के लिए भी बात कही जो इसी तरह की बीमारी से गुजर रहे हैं। उनके अनुसार दो ही रास्ते हैं या तो डर में बैठे रहें या उसका सामना करके आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में चलते रहना ही सही तरीका है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेटे का नाम रुहान है, जिनका जन्म 21 जून 2023 को हुआ था।

बता दें कि दीपिका को मई में पेट के ऊपर हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी। स्कैन में उनके लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर मिला, जो कैंसर युक्त निकला। डॉक्टरों ने इसे स्टेज 2 लिवर कैंसर बताया था।

इसके बाद जून 2025 में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी 14 घंटे की बड़ी सर्जरी हुई। इसमें लिवर का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा और गालब्लेडर का कुछ भाग निकालना पड़ा। सर्जरी सफल रही और उन्हें कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

डॉक्टरों के मुताबिक ट्यूमर पूरी तरह हट चुका है, लेकिन बीमारी दोबारा न लौटे इसलिए दीपिका को अभी लक्षित मौखिक उपचार दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!