Demand for construction of bridge over Anas river in Jhabua | झाबुआ में अनास नदी पर पुल निर्माण की मांग: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स ने किया निरीक्षण, विधायक भूरिया ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा – Jhabua News

Demand for construction of bridge over Anas river in Jhabua | झाबुआ में अनास नदी पर पुल निर्माण की मांग: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स ने किया निरीक्षण, विधायक भूरिया ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा – Jhabua News


मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत ढेबर में अनास नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। विधायक वीर सिंह भूरिया के विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नपती

.

ग्राम पंचायत बार में 8-लेन सड़क बनने के बाद मध्य प्रदेश से गुजरात की ओर जाने वाला सीधा रास्ता बंद हो गया है। इस कारण मेघनगर की करीब 40 पंचायतों के साथ-साथ गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। इंदौर से आए इंजीनियर मनोज जाटव ने टीम के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया ताकि पुल की संभावनाओं पर काम किया जा सके।

विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधायक वीर सिंह भूरिया ने इस संबंध में 8-लेन के अधिकारियों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने पुल निर्माण की दिशा में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे हजारों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य कालूसिंह भूरिया, जनपद उपाध्यक्ष सुशील गौर सिंह भूरिया और बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश और गुजरात के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों का संपर्क फिर से बहाल हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!