Doctor abused in Azamgarh | आजमगढ़ में डॉक्टर के साथ गाली गलौज: आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस – Azamgarh News
आजमगढ़ में डॉक्टर से गाली गलौज ,दर्ज कराया मुकदमा।
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में जिले के मंडलीय अस्पताल में कार्यरत आर्थो के डॉक्टर विनोद कुमार ने गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में डॉक्टर विनोद कुमार ने आरोप ल
.
यह दोनों लोग आए दिन शराब पीकर नशे में पूरी रात गाली गलौज करते हैं। आरोपी की हरकतों का जब विरोध किया जाता है तो आरोपी जान से मारने की भी धमकी देते हैं। एक दिन पूर्व भी जब आरोपी अपने घर में तेज डीजे की धुन पर पार्टी कर रहे थे। डॉक्टर ने जब इन आरोपियों को डीजे धीरे करने को कहा तो आरोपी गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे। इससे पहले भी कई बार आरोपी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
दर्ज हुआ मुकदमा
डॉक्टर की तहरीर पर इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के अपराध की भी समीक्षा कर रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से फुटेज की भी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

