Dr. Shaheen arrested jaish module makes big Lucknow/Jaish-Module/Dr-Shaheen-Arrested | जैश मॉड्यूल में गिरफ्तार डॉ. शाहीन का बड़ा खुलासा: फर्जी पते पर ली गई सिम से करती थी नेटवर्क ऑपरेट, UP ATS को मिले UP-हरियाणा कनेक्शन के सुराग – Lucknow News
फरीदाबाद में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल की सदस्य बताई जा रही डॉक्टर शाहीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि शाहीन फर्जी पते पर लिए गए मोबाइल नंबर का लंबे समय से इस्तेमाल कर रही थी।
.
वह फरीदाबाद के धौज कस्बे की मस्जिद के पते पर सिम लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से उसका उपयोग करती रही। उसका यात्रा इतिहास, लगातार UP कनेक्शन और हाल में लखनऊ–कानपुर की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। यूपी एटीएस और इंटेलिजेंस टीमें अब उसके मूवमेंट की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
फर्जी पते पर ली गई सिम–मस्जिद का पता लिखकर चलाती रही नेटवर्क
जांच में UP ATS और केंद्रीय एजेंसियों को पता चला कि डॉ. शाहीन ने साल 2023 में एक मोबाइल सिम फरीदाबाद के धौज कस्बे की एक मस्जिद के पते पर लिया था।सिम का सत्यापन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुआ और शाहीन ने इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रही शाहीन का असली पता लखनऊ था, लेकिन उसने न तो अपने लखनऊ स्थित पिता के घर का पता दिया और न ही किसी वैध पहचान से जुड़े दस्तावेज लगाए। साफ है कि शाहीन जानबूझकर अपने मूल पते को छिपाती रही।
पिता का पता छिपाया, भाई परवेज अंसारी का घर बताया स्थायी पता
जांच में यह भी सामने आया है कि शाहीन अपने सभी दस्तावेजों और ऑफिशल रिकॉर्ड में लखनऊ वाले असली घर का पता नहीं लिखती थी। वह फॉर्म भरते समय अपने भाई परवेज अंसारी के घर को स्थायी पता बताती थी।जांच एजेंसियों का मानना है कि यह उसके नेटवर्क और ट्रैवल की गोपनीयता बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।डॉक्टर शाहीन के भाई परवेज की भूमिका भी एजेंसियों की रडार पर है, क्योंकि वह पहले ही फरीदाबाद जैश मॉड्यूल कनेक्शन में कई सवालों के घेरे में है।
विदेश यात्रा ने बढ़ाए शक–कानपुर की नौकरी छोड़ने के बाद थाईलैंड गई थी शाहीन
शाहीन के ट्रैवल हिस्ट्री ने जांच को और पेचीदा बना दिया है।रिकॉर्ड में सामने आया कि 2013 में कानपुर में नौकरी छोड़ने के तुरंत बाद वह कुछ दिनों के लिए थाईलैंड गई थी।जांच एजेंसियां थाईलैंड यात्रा की टाइमलाइन और उसके कॉन्टैक्ट्स को खंगाल रही हैं। क्योंकि इसी दौरान कई आतंकी संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय पाए गए थे।सब-हेड: 2 महीने पहले शाहीन लखनऊ आई, भाई परवेज को लेकर गई थी कानपुर एजेंसियों को शाहीन के हालिया मूवमेंट ने भी चौकन्ना किया है।
करीब दो महीने पहले वह अचानक लखनऊ आई और यहां से अपने भाई परवेज को लेकर कानपुर गई।जांच में पता लगाया जा रहा है कि वह किससे मिली, किन जगहों पर रुकी और उसके संपर्क में कौन-कौन थे।
UP ATS का मानना है कि यह यात्रा किसी विशेष उद्देश्य से की गई होगी, जिसे खंगालने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकेशन डंप डेटा की जांच जारी है।
यूपी-हरियाणा लिंक की जांच, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
डॉक्टर शाहीन के फर्जी सिम, UP में लगातार रह-रहकर लौटना, भाई परवेज से जुड़ाव, थाईलैंड यात्रा, हरियाणा-UP के बीच लगातार मूवमेंट मिला है।
इन सभी कड़ियों ने खुफिया एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।UP ATS और इंटेलिजेंस टीमें उसके नेटवर्क की परतें उधेड़ने में जुटी हैं। शाहीन के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैंकिंग रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच तेज कर दी गई है।

