ED raids in Dhanbad, Searches at Manoj Agarwal’s hideouts | धनबाद में ED की छापेमारी: कोयला कारोबारी के ठिकानों पर रेड, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम – Dhanbad News

ED raids in Dhanbad, Searches at Manoj Agarwal’s hideouts | धनबाद में ED की छापेमारी: कोयला कारोबारी के ठिकानों पर रेड, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम – Dhanbad News


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर धनबाद में कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह ईडी ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।

.

एजेंसी की टीम डेको आउटसोर्सिंग के संचालक और ट्रांसपोर्टर मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार के जरिए हुई कथित मनी लांड्रिंग जांच का हिस्सा बताई जा रही है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों ने परिसर को घेर लिया

सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर ईडी की गाड़ियां धनसार स्थित मनोज अग्रवाल के आवास पहुंचीं। कुछ ही देर में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने परिसर को घेर लिया और अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच में जुट गए।

ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सीआरपीएफ के जवान।

ईडी की इस छापेमारी ने शहर में हलचल बढ़ा दी है। अचानक हुई कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। इलाके में सुबह से ही ईडी की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज है और स्थानीय लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले रेड के आधार पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बीते माह धनबाद में लगभग 18 ठिकानों पर हुई बड़ी रेड से मिले दस्तावेजों और वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल के आधार पर यह कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। ईडी टीम कई घंटों से लगातार तलाशी अभियान में लगी हुई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ईडी की टीम पिछले रेड के दौरान कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कोयला भट्ठे पर पहुंची थी।

एलबी-कुंभनाथ समेत 18 के ठिकानों पर पड़े थे छापे

दरअसल, 21 नवंबर को बीसीसीएल के टेंडर में गड़बड़ी, कोयले का अवैध कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के धनबाद व दुमका समेत पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की थी।

धनबाद में 17 समेत झारखंड के 18 ठिकानों पर ईडी की टीम ने सुबह 6 बजे एक साथ छापेमारी की थी। धनबाद में एलबी सिंह के सरायढेला, कुंभनाथ सिंह के कुसुम बिहार, दोनों के शिमलाबहाल स्थित आवास, संजय खेमका के धनसार स्थित ऑफिस व दुमका में अमर मंडल सहित अन्य के ठिकानों पर रेड डाली गई थी।

झारखंड में 2.40 करोड़ की नगद मिले थे

बीसीसीएल के टेंडर में गड़बड़ी में आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवप्रभा के मालिक एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह और संजय खेमका के घरों पर छापेमारी हुई थी।

वहीं, जीएसटी में गड़बड़ी, कोयला तस्करी, अवैध परिवहन और कोयला भंडारण मामले में कारोबारी अनिल गोयल, दीपक पोद्दार आदि के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी गई थी। ईडी टीमों को झारखंड में 2.40 करोड़ की नगद व जमीन की 120 डीड मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!