Education department shows strictness on corruption | कमीशन लेने वाले अफसरों पर विभाग की सख्ती: विधायकों के लेटर पर 10% कमीशन मांगा था, एक ने दरी मंगवा ली थी – Bikaner News
विधायक निधि कोष के उपयोग के नाम पर गड़बड़ी करने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने करौली के जिला शिक्षा अधिकारी को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है और मूंडवा (नागौर) के एसीबीईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीतारा
.
दोनों के मुख्यालय बदले
दैनिक भास्कर के एक स्टिंग ऑपरेशन में करौली के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा (मुख्यालय) पुष्पेंद्र कुमार शर्मा और नागौर के मूंडवा के एसीबीईओ कैलाश राम वर्क ऑर्डर पर कार्रवाई के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को एपीओ करके मुख्यालय बीकानेर निदेशालय रहेगा, वहीं सीबीईओ कैलाशराम का मुख्यालय बाड़मेर रखा गया है।
पढ़ें ये खबर भी…
राजस्थान में कमीशनखोर विधायकों के बाद अफसरों ने की डील:MLA डांगा और जाटव के लेटर पर 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा; बोले- जो कहोगे, लिख देंगे
कमीशनखोर विधायकों की पोल खोलने के बाद दैनिक भास्कर ने भ्रष्ट सिस्टम के अफसरों को भी बेनकाब कर दिया है। 14 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने इसका पर्दाफाश किया कि किस तरह से विधायक निधि का 40 प्रतिशत हिस्सा कमीशन में बंटता है। (पढ़ें पूरी खबर)

