Elderly man dies after being hit by a vehicle | वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत: सीवान में कोहरे से सड़क दुर्घटना, घर से पैदल खेत जाते समय हादसा – Siwan News

Elderly man dies after being hit by a vehicle | वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत: सीवान में कोहरे से सड़क दुर्घटना, घर से पैदल खेत जाते समय हादसा – Siwan News


सीवान में इन दिनों घने कोहरे का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ह

.

मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी धनेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धनेश्वर प्रसाद सुबह अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे।

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया

उस समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में धनेश्वर प्रसाद को उठाकर लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में तोड़स दम

हालांकि, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

घटना के बाद गमगीन परिजन।

सूचना मिलने पर लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द वाहन चालक को पकड़ा जा सके।

मृतक के भांजे मुकेश कुमार ने बताया कि “चाचा सुबह खेत जा रहे थे। कोहरा इतना घना था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और देखा तो चाचा सड़क पर गिरे पड़े थे।

हमने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।” उन्होंने पुलिस से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!