Elections begin for the Senior Railway Institute, established during the British period. | ब्रिटिश काल में बने सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव शुरू: तीन पैनल से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे, 2950 रेलकर्मी आज वोटिंग करेंगे – Ajmer News

Elections begin for the Senior Railway Institute, established during the British period. | ब्रिटिश काल में बने सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव शुरू: तीन पैनल से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे, 2950 रेलकर्मी आज वोटिंग करेंगे – Ajmer News


144 साल पुराने सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव शुरू हो चुके हैं। 4 पदों के लिए तीन पैनल से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 2950 रेलवेकर्मी आज मतदान करेंगे।

.

लंबे समय तक सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट पर एनडब्लूआरईयू का कब्जा रहा, मगर मौजूदा समय में यूपीआरएमएस का पैनल इस पर काबिज है। वही कर्मचारी संघ पहली बार पैनल उतार कर अपनी किस्मत आजमा रहा है। चुनाव के परिणाम देर रात घोषित होंगे।

4 पदों के लिए तीन पैनल से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 2950 रेलवेकर्मी आज मतदान करेंगे।

यूनियनों के यह प्रत्याशी मैदान में

  • एनडब्लूआरईयू की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश मीणा, सचिव पद के लिए संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए शशीकांत सैनी और सह सचिव के लिए कुंदन मल पैनल में खड़े हुए हैं।
  • यूपीआरएमएस की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील बड़गुर्जर, सचिव पद के लिए हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र यादव और सहसचिव के लिए ओमराज सिहरा पैनल में शामिल है।
  • रेलवे कर्मचारी संघ की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए गिर्राज प्रसाद, सचिव पद के लिए मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश चौधरी और से सचिव के लिए गणेश गुर्जर पैनल में शामिल है।

ब्रिटिश काल में बना इंस्टीट्यूट

ब्रिटिश काल में 1881 में जब रेल नेटवर्क अजमेर पहुंचा, तब रेल कर्मचारियों के आवास भी यहां बने, बड़ी संख्या में अजमेर में रेल कर्मचारी बसे। तब रेल कर्मचारियों के मनोरंजन, सार्वजनिक कार्यक्रम और आपसी मेल मिलाप के लिए सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बनाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!