Electricity will be cut for three days in Gogri | गोगरी में तीन दिन कटेगी बिजली: जेई ने कहा- सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी – Khagaria News
जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और बिजली उपभोक्ता।
खगड़िया जिले के गोगरी अवर प्रमंडल के कई क्षेत्रों में शीतकालीन मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार ने दी।
.
इन दिनों कटेगी बिजली
उन्होंने बताया कि कटौती का पहला दिन 4 दिसंबर को होगा, जब सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत बाधित रहेगी। इसके बाद, 5 दिसंबर को झांझरा और सीरनीया ग्रिड से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में, 6 दिसंबर को महेशखूंट ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
मरम्मत कार्य होगा
विभाग ने बताया कि इन दिनों में निर्धारित समय पर रखरखाव एवं तकनीकी सुधार का कार्य किया जाना है, जिसके कारण अस्थाई रूप से बिजली बाधित की जा रही है। साथी ही इन क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

