Elon Musk Hits Historic $750 Billion Net Worth: World’s First, Surpasses Top 3 Tech Billionaires Combined | मस्क की नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर पार: इतनी संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान; ये भारत के टॉप-40 अमीरों की कुल वेल्थ के बराबर

Elon Musk Hits Historic 0 Billion Net Worth: World’s First, Surpasses Top 3 Tech Billionaires Combined | मस्क की नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर पार: इतनी संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान; ये भारत के टॉप-40 अमीरों की कुल वेल्थ के बराबर


  • Hindi News
  • Business
  • Elon Musk Hits Historic $750 Billion Net Worth: World’s First, Surpasses Top 3 Tech Billionaires Combined

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क की संपत्ति 750 बिलियन डॉलर (₹67.18 लाख करोड़) पार कर गई है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले 16 दिसंबर को मस्क की संपत्ति 600 बिलियन (डॉलर 54 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंची थी।

यह बढ़ोतरी डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आई, जिसने मस्क का 56 बिलियन डॉलर का टेस्ला पे पैकेज बढ़कर 139 बिलियन डॉलर हो गया। फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में मस्क की नेटवर्थ इस समय 649 बिलियन डॉलर दिख रही है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ के बराबर है।

इसके साथ ही मस्क की वेल्थ उनके बाद आने वाले दुनिया के सबसे रिचेस्ट टेक बिलियनेयर्स (लैरी पेज 252.6 बिलियन, लैरी एलिसन 242.7 बिलियन, जेफ बेजोस 239.4 बिलियन) की कुल संपत्ति से ज्यादा है।

इलॉन मस्क की वेल्थ बढ़ने के तीन बड़े कारण

1. टेस्ला का 56 बिलियन डॉलर पे पैकेज रिस्टोर होना 2018 में टेस्ला ने मस्क को 56 डॉलर बिलियन का स्टॉक ऑप्शन पैकेज दिया था। 2024 में लोअर कोर्ट ने इसे कैंसल कर दिया, लेकिन दिसंबर 2025 में डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने इसे वापस बहाल कर दिया। अब यह पैकेज 139 बिलियन का हो गया। इससे मस्क की वेल्थ में सबसे बड़ा जंप आया और पहली बार 700 बिलियन डॉलर पार हुई।

2. स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर पहुंचना रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी के अंदर ही हुई शेयर्स की बिक्री में स्पेसएक्स की टोटल वैल्यूएशन $800 बिलियन निकली है। मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42% हिस्सेदारी है। यदि कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार में 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होती है, तो मस्क की हिस्सेदारी की कीमत अकेले 336 बिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ सकती है।

3. टेस्ला शेयर प्राइस और नया 1 ट्रिलियन डॉलर पे पैकेज टेस्ला शेयर प्राइस में बढ़ोतरी और नवंबर 2025 में शेयरहोल्डर्स ने मस्क का 1 ट्रिलियन पे पैकेज अप्रूवल ने भी वेल्थ बूस्ट किया। 2025 में मस्क की वेल्थ में 340 बिलियन डॉलर से ज्यादा ऐड हुए। टेस्ला में उनका 12% स्टेक है, जो शेयर प्राइस बढ़ने से सीधे वेल्थ बढ़ाता है।

टेस्ला और xAI ने भी बढ़ाई मस्क की दौलत

  • टेस्ला: स्पेसएक्स के अलावा, मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला में भी उनकी लगभग 12% हिस्सेदारी है। 2025 में अब तक टेस्ला के शेयर 13% चढ़ चुके हैं। सोमवार को भी टेस्ला के शेयर करीब 4% ऊपर थे, जब मस्क ने कहा कि कंपनी फ्रंट पैसेंजर सीट पर बिना सेफ्टी मॉनिटर के रोबोटैक्सी का परीक्षण कर रही है। मस्क की टेस्ला में हिस्सेदारी अब लगभग 197 बिलियन डॉलर की है।
  • xAI: उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI भी 230 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 15 अरब डॉलर की नई इक्विटी जुटाने के लिए बातचीत के एडवांस स्टेज में है।

मस्क ने 12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेचा इलॉन मस्क, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO हैं। मस्क ने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में ‘ब्लास्टर’ नामक एक वीडियो गेम तैयार किया। इसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली ‘व्यापारिक उपलब्धि’ कहा जा सकता है।

1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील से मस्क को कंपनी में 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से इलॉन मस्क के बिजनेस की असल शुरुआत हुई।

ईबे ने 2002 में पेपाल को खरीदा था मस्क ने 1999 में पेपाल बनाई थी। ईबे ने 2002 में इसे 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया। मस्क को इस डील से 180 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। इसके तुरंत बाद मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की। इस कंपनी के जरिए मस्क मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाकर ह्यूमैनिटी को मल्टी प्लेनेट स्पीशीज बनाना चाहते हैं।

मस्क की दूसरी कंपनी X.com थी जो एक ऑनलाइन सर्विस कंपनी थी। बाद में ये पेपाल बनी और ईबे ने इसे खरीद लिया।

मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाईं

टेस्ला:टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने की थी। इलॉन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और फरवरी 2004 में उन्होंने टेस्ला में भारी निवेश किया। इसके बाद मस्क टेस्ला के चेयरमैन और फिर CEO बन गए। टेस्ला का मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना था।

स्पेसएक्स:स्पेसएक्स की शुरुआत इलॉन मस्क ने मार्च 2002 में की थी। उनका सपना स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। स्पेसएक्स ने 2008 में पहला सफल रॉकेट (Falcon 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका Dragon कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा।

न्यूरालिंक:न्यूरालिंक की स्थापना इलॉन मस्क ने 2016 में की थी। इस कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक विकसित करना है। न्यूरालिंक का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करना और भविष्य में इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है।

——————————–

मस्क से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मस्क को टेस्ला से मिलेगा ₹12 लाख करोड़ का पेमेंट-पैकेज:डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटा, कंपनी में हिस्सेदारी 18% होगी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क को उनके 2018 के पेमेंट पैकेज के मामले में बड़ी जीत मिली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें मस्क के 56 अरब डॉलर के कंपनसेशन पैकेज को रद्द कर दिया था। टेस्ला के शेयर्स की कीमत बढ़ने से अब इस पैकेज की कीमत करीब 139 अरब डॉलर (करीब 12 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!