EMI की रकम नहीं देने बेटे ने पिता को मारा:ट्रैक्टर की पिन से किया था हमला, खून से सने कपड़े बरामद
नोएडा में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। शव 1 मार्च को थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में मिला था। पहचान राकेश निवासी यमुना डूब क्षेत्र हुई थी। राकेश के सिर पर गहरे जख्म थे। उन्हें ट्रैक्टर को जोड़ने वाली पतली रॉड मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे सतेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही रॉड बरामद की गई। पिता ने मांगी थी किस्त का पैसा एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि राकेश ने अपने बेटे सतेंद्र को एक कार ईएमआई पर खरीदकर दी थी। जिसकी ईएमआई सतेंद्र कार चलाकर उतार रहा था। 28 फरवरी को किस्त की रकम जानी थी। राकेश ने सतेंद्र ने किस्त का पैसा मांगा। जिसको रोकेश और बेटे सतेंद्र के बीच झगड़ा हो गया। उसी में पास में रखी ट्रैक्टर को जोड़ने वाली पतली पिन रॉड से सतेंद्र ने पिता राकेश पर हमला कर दिया। हत्या कर हो गया था फरार सिर पर वार होने से ब्लड ज्यादा निकल गया। जिससे राकेश की मौत हो गई। सतेंद्र वहां से भाग गया। पुलिस को जानकारी मिली। मृतक के पिता गिन्दर निवासी ने मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने टीम गठित की। आरोपी सतेंद्र को छपरौली लेबर चौक सेक्टर 168 से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में शामिल रॉड और खून से भरे कपड़े बरामद किए गए।
Source link

