Fake government job running in MP for 20 years | MP में 20 साल से चल रहा फर्जी सरकारी स्कूल: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के रजिस्ट्रेशन कल से; SBI-DRDO समेत सरकारी विभागों में 5 हजार भर्तियां

Fake government job running in MP for 20 years | MP में 20 साल से चल रहा फर्जी सरकारी स्कूल: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के रजिस्ट्रेशन कल से; SBI-DRDO समेत सरकारी विभागों में 5 हजार भर्तियां


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज जॉब & एजुकेशन बुलेटिन की टॉप स्टोरी में बात एमपी के निमाड़ में 20 सालों से चल रहे फर्जी सरकारी स्कूल की। करेंट अफेयर्स में फाइटर एस्केप सिस्टम के सफल परीक्षण समेत 4 खबरें। टॉप जॉब्स में बात SBI में 996 वैकेंसी समेत अन्य नौकरियों की।

टॉप स्टोरी

​​​1. एमपी के निमाड़ में 20 साल से चल रहा फर्जी सरकारी स्कूल

ये घटना निमाड़ के नैगुवां ग्राम के शास्त्री हायर सेकेंडरी प्राइवेट स्कूल की है। सरकार की पॉलिसी के मुताबिक स्कूल को 2017 में गवर्नमेंट बॉडी के अधीन किया गया था, लेकिन ये स्कूल कागजों पर खुद को सरकारी बताकर पिछले 20 सालों से सरकार से सैलरी ले रहा है और प्रमोशन का फायदा भी उठा रहा है।

शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल सरकारी जमीन पर संचालित हो रहा था।

दरअसल मामला तब खुला जब स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर की मौत हो गई और परिवार वाले उसके बदले में नौकरी क्लेम करने गए। तब उन्हें पता चला कि वो सरकारी टीचर ही नहीं थे। अब स्कूल पर 15 करोड़ रुपए की रिकवरी का आदेश जारी किया गया है।

2. नर्सरी एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के नर्सरी, केजी और क्लास 1 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पेरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर कल 4 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ये रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर तक जारी रहेंगे।

एडमिशन में प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से पिछड़ा सेक्शन, डिसएडवांटेज ग्रुप के बच्चों और दिव्यांग बच्चों के लिए 25 पर्सेंट सीटें रिजर्व होंगी।

एडमिशन पॉइंट सिस्टम

नर्सरी एडमिशन के लिए 100 पॉइंट सिस्टम अपनाया जाता है, जिसमें अलग-अलग क्राइटेरिया के मुताबिक पॉइंट्स दिए जाते हैं।

घर से स्कूल की कम दूरी के ज्यादा मार्क्स दिए जाते हैं…

  • स्कूल से 6 किमी के दायरे में बच्चे का घर होने पर 50 मार्क्स दिए जाते हैं।
  • 6 से 8 किमी के दायरे में बच्चे का घर होने पर 40 मार्क्स दिए जाते हैं।
  • 8 से 15 किमी के दायरे में बच्चे का घर होने पर 30 मार्क्स दिए जाते हैं।

करेंट अफेयर्स

1. फाइटर एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण

इस टेस्ट के बाद भारत, अमेरिका, रूस और फ्रांस जैसे विकसित देशों में शामिल हो गया है।

  • 2 दिसंबर को DRDO ने फाइटर एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
  • ये एक हाईस्पीड स्वदेशी लड़ाकू विमान है, जो खतरे के समय पायलट को सुरक्षित निकाल सकेगा।
  • एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से ये टेस्ट हुआ।

2. इंग्लैंड के पूर्व बैटर रॉबिन स्मिथ का निधन

स्मिथ को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए जाना जाता था।

  • 1 दिसंबर को इंग्लैंड के पूर्व बैटर रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन की जानकारी दी।
  • स्मिथ ने 1988 से 1996 के बीच 62 टेस्ट मैच खेले।

3. भारत-मालदीव ​​​​​संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

ये सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण है।

  • 2 दिसंबर को इंडियन आर्मी और मालदीव सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
  • ये अभ्यास तिरुवनंतपुरम में 15 दिसंबर तक चलेगा।
  • इसमें गढ़वाल राइफल्स बटालियन से 45 सदस्यीय भारतीय सेना की टुकड़ी शामिल हुई।

4. भारत और रूस के बीच सैन्य समझौते को मंजूरी

ये समझौता इसी साल 18 फरवरी को भारत और रूस के बीच किया गया था।

  • 2 दिसंबर को भारत और रूस के बीच सैन्य समझौते ‘RELOS’ को मंजूरी मिली।
  • इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, फैसिलिटीज और संसाधनों का इस्तेमाल और एक्सचेंज कर सकेंगी।
  • पिछले हफ्ते रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे संसद में मंजूरी के लिए भेजा था।

टॉप जॉब्स

1. DRDO में भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. SBI में स्पेशलिस्ट की भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार recruitment.sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 5 साल है, जिसे 4 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में आवेदन शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 13- 14 जनवरी तक खुली रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!