Fan pulls his hand for a photo with Rohit | रोहित के साथ फोटो के लिए फैन ने खींचा हाथ: कार की विंडो चढ़ाकर आगे बढ़े; न्यूजीलैंड सीरीज में खेलते दिखेंगे

Fan pulls his hand for a photo with Rohit | रोहित के साथ फोटो के लिए फैन ने खींचा हाथ: कार की विंडो चढ़ाकर आगे बढ़े; न्यूजीलैंड सीरीज में खेलते दिखेंगे


स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा भारत के लिए 279 वनडे मैच खेल चुके हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चलती कार के पास दो बच्चे आकर उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। रोहित पहले मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं, तभी एक बच्चा उनका हाथ पकड़ लेता है।

इसके बाद दोनों बच्चे सेल्फी लेने के लिए उनका हाथ खींचने लगते हैं। इस पर रोहित ने बच्चों को समझाया और फिर कार की खिड़की बंद कर आगे बढ़ गए। रोहित टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वे 11 जनवरी से बड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाया घरेलू क्रिकेट में रोहित शानदार फॉर्म में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 155 रन की पारी खेली। हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ वे खाता भी नहीं खोल पाए।

रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 2 मैच खेले।

साल 2025 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया साल 2025 रोहित के लिए खास रहा। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे पहली बार ICC वनडे बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने, 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और भारत को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।

वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में भी रोहित सबसे आगे हैं। नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में उन्होंने पाकिस्तान के शहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित अब 279 वनडे में 355 छक्के लगा चुके हैं।

पिछले साल 650 रन बनाए 2025 में उन्होंने 14 पारियों में 650 रन बनाए। औसत 50 रहा और स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक निकले, नाबाद 121 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। वहीं उनके वनडे करियर की बात करें तो रोहित 3 डबल सेंचुरी लगाने वाले एकमात्र बैटर हैं। उन्होंने 279 मैचों में 11516 रन बनाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!