Faridabad 21 Years Absconding ₹5000 Rewarded Criminal Arrested by Crime Branch | फरीदाबाद 21 साल बाद 5 हजार का इनामी बदमाश काबू: लूट की वारदात में 21 साल से था फरार; दिल्ली का रहने वाला – Faridabad News

Faridabad 21 Years Absconding ₹5000 Rewarded Criminal Arrested by Crime Branch | फरीदाबाद 21 साल बाद 5 हजार का इनामी बदमाश काबू: लूट की वारदात में 21 साल से था फरार; दिल्ली का रहने वाला – Faridabad News


पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।

फरीदाबाद जिले में बेल मिलने के बाद 21 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली के नेहरू नगर इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भे

.

लूट की वारदात में था शामिल

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला साल 2001 का है। सेक्टर-27 के अशोक मंगला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 7 से 8 बदमाश उसके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने चाकू की नोक पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और घर से सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए थे।

कोर्ट परिसर फरीदाबाद।

बेल के बाद हो गया था फरार

इस मामले में पुलिस ने मनोज उर्फ आशू निवासी पहाड़ गंज नई दिल्ली को गिरफ्तार किया था। साल 2004 में आरोपी को कोर्ट से बेल मिल गई, लेकिन इसके बाद वह दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ। आरोपी के फरार होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

क्राइम ब्रांच को 21 साल बाद मिली सफलता

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी मनोज को 4 जनवरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। 21 साल बाद मिली इस सफलता के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!