Faridabad: Ration Depot Sealed After Food & Supply, CM Flying Raid in Jawahar Colony | फरीदाबाद में अतिरिक्त स्टॉक मिलने पर डिपो सील: फूड सप्लाई और सीएम फ्लाइंग की रेड; संचालक पर होगी FIR – Ballabgarh News

Faridabad: Ration Depot Sealed After Food & Supply, CM Flying Raid in Jawahar Colony | फरीदाबाद में अतिरिक्त स्टॉक मिलने पर डिपो सील: फूड सप्लाई और सीएम फ्लाइंग की रेड; संचालक पर होगी FIR – Ballabgarh News


फरीदाबाद जिले के सारण क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी नागला रोड पर स्थित शिवराज कुमार के राशन डिपो पर फूड एंड सप्लाई विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान डिपो पर सरकारी राशन के स्टॉक में अनियमितताएं सामने आई।

.

राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही

फूड एंड सप्लाई विभाग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि संबंधित डिपो संचालक द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है और पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा। इसी शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।

स्टॉक की जांच करते हुए टीम सदस्य।

कागजों में दर्ज मात्रा से ज्यादा राशन

उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह के डिपो सहित क्षेत्र के कुल तीन डिपो नगला सरपंच चोक के पास, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी इन पर एक साथ जांच की गई थी। जांच के दौरान जब स्टॉक का मिलान किया, तो कागजों में दर्ज मात्रा से कहीं अधिक राशन मौके पर पाया गया। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त राशन मिलना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि डिपो संचालक द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी या हेराफेरी की जा रही थी।

मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही डिपो संचालक के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

डिपो संचालकों को अधिकारी की चेतावनी

संदीप कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी डिपो संचालक यदि गरीबों और जरूरतमंदों के हक का राशन हड़पने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जवाहर कॉलोनी में यह डिपो एक व्यक्ति के घर से ही संचालित किया जा रहा था। अन्य दो डिपो पर भी एक साथ कार्रवाई होने का फायदा उठाकर डिपो संचालक द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत सामने आई थी,

जिसकी पुष्टि जांच में हो गई है।

रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी

उन्होंने स्पष्ट किया कि डिपो सील होने के कारण क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित डिपो का राशन अस्थायी रूप से किसी अन्य नजदीकी डिपो से अटैच कर लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा, ताकि सभी पात्र लोगों को उनका पूरा राशन समय पर मिल सके। फिलहाल विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!