Fatehabad Tohana main drug smuggler arrested| Haryana News | फतेहाबाद हेरोइन बरामद केस में मुख्य नशा सप्लायर गिरफ्तार: आरोपी नाबालिग है, दो तस्कर पहले से जेल में, NDPS एक्ट में केस दर्ज – Tohana News
थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह।
टोहाना शहर पुलिस ने नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर नाबालिग किशन उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान के तहत की गई। इस मामले में पहले दो अन्य आरोपियों से 10.89 ग्राम हेरोइन बरामद की
.
थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह ने जानकारी दी कि 4 दिसंबर 2025 को उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम डमकोरा रोड, लकड़ मार्केट और राजनगर-बलियाला रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर मनियाना निवासी ईश्वर सिंह और बिट्टू सिंह को हिरासत में लिया गया।
तलाशी लेने पर जेब से हेरोइन मिली
तलाशी लेने पर ईश्वर सिंह की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी मोमी पाउच में हेरोइन बरामद हुई। वहीं, बिट्टू सिंह की पैंट की जेब से दो प्लास्टिक सिरिंज और एक नीडल मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से हेरोइन का वजन 10.89 ग्राम मापा गया। पुलिस ने इस तस्करी में इस्तेमाल की गई एक काली पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
इस मामले में टोहाना के वार्ड 11, किला मोहल्ला निवासी किशन उर्फ विशाल पुत्र देवराज को मुख्य सप्लायर के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किशन से उसके नेटवर्क, सप्लाई चेन और हेरोइन के स्रोतों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 393/04.12.2025, धारा 21-B, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस नेटवर्क की अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

