Fazilka Excise and Police Raid: Illegal Liquor, Lahan Recovered | फाजिल्का में आबकारी और पुलिस की छापेमारी: घरों के आंगन-खेतों में दबाया लाहन बरामद, मौके पर कराया नष्ट, 200 बोतल अवैध शराब मिली – Fazilka News

Fazilka Excise and Police Raid: Illegal Liquor, Lahan Recovered | फाजिल्का में आबकारी और पुलिस की छापेमारी: घरों के आंगन-खेतों में दबाया लाहन बरामद, मौके पर कराया नष्ट, 200 बोतल अवैध शराब मिली – Fazilka News


जलालाबाद में बरामद लाहन को नष्ट करती टीम।

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस और एक्साइज विभाग ने मिलकर कई गांवों में रेड की है। इस दौरान गांव के घरों के आंगन में दबाई गई, घरों के संदूक में छिपाया गया हजारों लीटर लाहन बरामद किया गया।

.

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इतना ही नहीं इसके ईलावा गांव के खेतों व अन्य जगह से बनी लाहन की डिग्गियां बरामद हुई है, जिन्हें नष्ट किया गया है। अवैध शराब भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जलालाबाद में एक खेत में जमीन के नीचे से बरामद लाहन।

जमीन में दबाकर रखे लाहन को निकालते आबकारी विभाग के कर्मचारी।

200 बोतल अवैध शराब बरामद

नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियो पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा लगातार जलालाबाद के गांवों में रेड की जा रही है। शुक्रवार को गांव सुखेरा बोदला व अन्य गांवों में पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर रेड की है।

इ दौरान कई घरों के अंदर संदूक में छिपा कर रखी गई, घर के प्रांगण में जमीन के नीचे दबाई गई, खेतों में अवैध शराब की डिग्गियां व अन्य जगह से करीब 5000 से अधिक लीटर अवैध लाहन बरामद किया गया और मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की 200 बोतल भी बरामद हुई है। इस संबंध में आबकारी विभाग और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!