Fire at Goa nightclub caused by cylinder blast live update | गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 की मौत: CM सावंत घटनास्थल पर पहुंचे, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस भी मौजूद
पणजी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 स्टाफ की मौत हो गई। गोवा पुलिस चीफ आलोक कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर शव किचन एरिया से ही बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और लोकल MLA माइकल लोबो मौके पर पहुंचे।
लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी टूरिस्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से क्लब में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

