Five dignitaries of the district were remembered on New Year | नववर्ष पर जिले की पांच विभूति को किया याद – Begusarai News

Five dignitaries of the district were remembered on New Year | नववर्ष पर जिले की पांच विभूति को किया याद – Begusarai News



.

नववर्ष पर जिले के पांच विभूतियों को याद करते हुए एक मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इतिहासकार डॉ अखिलेश्वर कुमार, साहित्यकार डॉ वचनदेव कुमार, वामपंथी आंदोलन के नेता सुखदेव सिंह, पूर्व कनीय अभियंता समाजसेवी जनार्दन प्रसाद सिंह एवं प्रो आनंद वर्धन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया है। मिलन समारोह शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा ओर से सुखदेव सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जेपी सेनानी के राष्ट्रीय महासचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने की है। मौके पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि वचनदेव कुमार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। वहीं डॉ अखिलेश कुमार इतिहास के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया और जीडी कॉलेज को ऊंचाई तक ले गए। सुखदेव सिंह अभावग्रस्त लोगों के मसीहा थे। उन्हीं की सेवा करते करते शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि जनार्दन प्रसाद सिंह समाजसेवी थे। आगे उन्होंने कहा कि प्रो. आनंद वर्धन शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जहां एक और डॉ अखिलेश्वर कुमार शालीनता के प्रतिमूर्ति थे। वे सिर्फ इतिहास के ज्ञाता ही नहीं थे। बल्कि सामाजिक गतिविधि में भी सक्रिय थे। आगे उन्होंने कहा कि डॉ वचन देव कुमार साहित्य जगत के सूर्य थे। जबकि सुखदेव सिंह वामपंथी आंदोलन में सक्रिय रहे, जिससे गरीब गुरबा को उनका हक मिला।

इन्होंने भी किया संबोधित

मौके पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, उप मेयर अनिता राय, वार्ड परिषद उमेश राय, अधिवक्ता राजेंद्र महतों, पुष्कर प्रसाद सिंह, साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया, पवन कुमार शर्मा, देहदान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, महिला सचिव सुनीता देवी, केदारनाथ चौधरी, कामेश्वर राय, रामनरेश शर्मा, शिक्षक नेता राज नारायण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला पुस्तकालय संघ के सचिव अरविंद कुमार ने अपने विचारों को रखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!