Fog in Lucknow delays 20 flights, cancels two, Lucknow, Uttar Pradesh | लखनऊ में कोहरे के कारण 20 उड़ानें लेट, दो रद्द: लगभग आधी उड़ानें देरी से चलीं, कोहरे और कम दृश्यता ने संचालन बिगाड़ा – Lucknow News
लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह से कोहरों ने हवाई सफर को पूरी तरह बिगाड़ दिया। हालात ऐसे बने कि लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ने वाली लगभग 40 फ्लाइटों में से करीब 20 फ्लाइटें समय से लेट हो गईं। दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर और गोवा जाने वाली कई उड़ानें 1 से डेढ़ घ
.
लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में भारी देरी
कोहरे का सबसे ज़्यादा असर लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों पर पड़ा। इंडिगो की अधिकतर सेवाएं देर से रवाना हुईं और कई मामलों में यात्रियों को दो घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा।
इंडिगो की फ्लाइट 6E-758 (लखनऊ–दिल्ली) करीब 1 घंटा 45 मिनट, 6E-7221 (लखनऊ–इंदौर) 1 घंटा 30 मिनट, और 6E-1011 (लखनऊ–मुंबई) लगभग 1 घंटा 10 मिनट देरी से चली। वहीं फ्लायनास FY-099 (लखनऊ–गोवा) की उड़ान 55 मिनट लेट रही।
इंडिगो की उड़ान 6E-2108 (लखनऊ–जयपुर) 1 घंटा 20 मिनट पीछे चलती रही।
सबसे बड़ी दिक्कत तब हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-9758 (लखनऊ–दिल्ली) को खराब मौसम के चलते कैंसिल करना पड़ा।
एयरपोर्ट डेटा के अनुसार, कुल मिलाकर 20 फ्लाइटें देरी से रवाना हुईं, जबकि दो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
अन्य शहरों से लखनऊ आने वाली फ्लाइटें भी प्रभावित
केवल प्रस्थान ही नहीं, आने वाली उड़ानें भी कोहरे से जूझती रहीं।
इंडिगो 6E-453 (बंगलुरु–लखनऊ) लगभग 1.30 घंटे, 6E-608 (हैदराबाद–लखनऊ) 1 घंटे, और एयर इंडिया AI-2492 (दिल्ली–लखनऊ) करीब 45 मिनट लेट पहुँचीं।
इसके अलावा इंडिगो 6E-745 (गोवा–लखनऊ) और इंडिगो 6E-2096 (चंडीगढ़–लखनऊ) सहित अन्य कई उड़ानों को अलग-अलग समय की देरी झेलनी पड़ी।
कुल मिलाकर 41 आगमन उड़ानों में से लगभग 20 लेट रहीं, और एक उड़ान कैंसिल करनी पड़ी।
यात्रियों को घंटों इंतज़ार, शिकायतों में बढ़ोतरी
लगातार देरी के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल में यात्रियों की भीड़ देखी गईं। कई यात्री परिवारों के साथ फंसे रहे और कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइनों की सूचना प्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज कीं।
कई यात्रियों का कहना था कि देरी की जानकारी अंतिम समय पर दी जा रही थी, जिससे असुविधा और बढ़ गई।

