Former BJP MP Nirahua targeted Akhilesh | भाजपा के पूर्व सांसद निरहुआ ने साधा अखिलेश पर निशाना: खेसारी लाल यादव जैसा अखिलेश यादव का होगा हस्र, आजमगढ़ में भवन नाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन – Azamgarh News

Former BJP MP Nirahua targeted Akhilesh | भाजपा के पूर्व सांसद निरहुआ ने साधा अखिलेश पर निशाना: खेसारी लाल यादव जैसा अखिलेश यादव का होगा हस्र, आजमगढ़ में भवन नाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन – Azamgarh News


आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ।

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत में स्टार प्रचारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आज आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ पहुंचकर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ के सबसे बड़े मंदिर बाबा भवन नाथ में

.

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद निरहुआ ने कहा कि बिहार में एनडीए को जो जीत मिली है विपक्ष भले ही कहे कि की ईवीएम हैक हुई है। वोट चोरी हुई है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर वोट चोरी होती तो आजमगढ़ से वह चुनाव क्यों हारते। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब चुनाव हारता है तो इस तरह के आरोप लगाया है। एनडीए की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।

आजमगढ़ में भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ का हुआ जोरदार स्वागत।

रोहिणी आचार्य का घर छोड़ना गलत

भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहे कलह पर उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य का घर छोड़ना बेहद दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था क्योंकि परिवार से बड़ा कुछ नहीं होता। तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जब परिवार ही साथ नहीं है तो राजनीति करने का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि वह लालू परिवार के बेहद करीबी हैं और जब भी समय मिलता है लालू जी से आशीर्वाद लेते रहते हैं।

आजमगढ़ के भँवरनाथ मंदिर में पूजन अर्चन करते पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ।

अखिलेश यादव का होगा खेसारी लाल जैसा हाल

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के चुनाव हारने पर उन्होंने कहा कि जो हश्र खेसारी लाल यादव का बिहार के विधानसभा चुनाव में हुआ है। वही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होगा। जिस तरह से बिहार के विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर पर टिप्पणी की इसी तरह से अखिलेश यादव भी मंदिर और सनातन पर टिप्पणी करते हैं। जिसे जनता पसंद नहीं करती है। खेसारी लाल यादव अब राजनीति में आ गए हैं तो जनता की सेवा करें जीत हार तो लगी रहती है। जैसे मैं हार के बाद भी आजमगढ़ के विकास के लिए लगा रहता हूं।

आजमगढ़ में पूर्व सांसद का स्वागत करते जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह।

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 10000 नीतीश सरकार द्वारा दिए जाने को विपक्ष जीत का कारण बता रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि बिहार की जनता गुंडाराज नहीं चाहती थी और राजद के लोग चुनाव जीतने से पहले ही गाने के माध्यम से और अन्य माध्यम से गुंडागर्दी की बात करने लगे थे जनता को उनका गुंडाराज पसंद नहीं आया। पूर्व सांसद निरहुआ ने कहा कि जल्द ही जिले को आजमगढ़ से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन मिलने वाली है जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्री से बातचीत की है।

इसके साथ ही वाराणसी से गोरखपुर वाया आजमगढ़ होते हुए रेल लाइन का काम भी आगे बढ़ा है और रिंग रोड का काम भी शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!