From farmers to Brahmin community, there is a scathing attack on BJP. | किसानों से लेकर ब्राह्मण समाज तक BJP पर तीखा हमला: बोले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय- ‘खाद में लूट, समाज से नफरत, किसान-विधायक दोनों बेहाल’ – Ayodhya News

From farmers to Brahmin community, there is a scathing attack on BJP. | किसानों से लेकर ब्राह्मण समाज तक BJP पर तीखा हमला: बोले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय- ‘खाद में लूट, समाज से नफरत, किसान-विधायक दोनों बेहाल’ – Ayodhya News



अयोध्या में तेज नारायण पांडे पर हमला।

पूर्व मंत्री और सपा नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने शनिवार को अयोध्या के गुलाब बाड़ी स्थित सपा कार्यालय में एक बार फिर भाजपा सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोला। किसानों की बदहाली से लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक तक, हर मुद्दे पर उन्होंने सरकार क

.

किसानों के मुद्दे पर पवन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। प्रदेश में खाद की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, किसानों को खाद के लिए लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले खाद की बोरी 50 किलो की होती थी, फिर 45 किलो की कर दी गई और अब 40 किलो की जा रही है। यह किसानों को लूटने की साजिश है।

पवन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बर्बादी की कगार पर हैं और आने वाले समय में किसान भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा को दोबारा सत्ता में लाएंगे।

ब्राह्मण समाज की बैठक से भाजपा में हड़कंप

ब्राह्मण समाज की बैठक को लेकर मचे सियासी बवाल पर भी पवन पांडेय ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चरित्र अब सामने आ चुका है। भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है, फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और समाज को डराया जा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आपस में बैठक कर ली तो भाजपा को इतना हंगामा और रोना-धोना करने की क्या जरूरत थी। इससे साफ है कि भाजपा इस समाज से नफरत करती है और उसे दोयम दर्जे का नागरिक मानती है।

पवन पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता चाहें तो हमारे यहां आएं, हम बाटी-चोखा से उनका स्वागत करेंगे और भरोसा दिलाएंगे कि सपा सरकार बनने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार में विधायकों और मंत्रियों की हालत पर भी सवाल उठाए। कहा कि स्थिति यह है कि एक चौकी का होमगार्ड विधायक को वैल्यू नहीं दे रहा और मंत्री अधिकारियों के सामने कमरा बंद कर गिड़गिड़ाने को मजबूर हैं। भाजपा में लोकतंत्र की ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं देखी गई।

भाजपा सरकार की खुली पोल

अयोध्या को लेकर पवन पांडेय ने कहा कि यहां भाजपा की पोल खुल चुकी है। फर्जी वोट, तीन-तीन और चार-चार वोट बनाने वाले अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने वोट को सुरक्षित करें, नए वोट बनवाएं और 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं, ताकि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

भाजपा सरकार पर इस तीखे हमले के बाद सियासी माहौल और गरमाने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!