Garhwa’s newborn sold for Rs 5 lakh | गढ़वा के नवजात का 5 लाख में सौदा: पुलिस ने पलामू से बच्चे को बरामद किया, महिला हिरासत में – Palamu News

Garhwa’s newborn sold for Rs 5 lakh | गढ़वा के नवजात का 5 लाख में सौदा: पुलिस ने पलामू से बच्चे को बरामद किया, महिला हिरासत में – Palamu News



गढ़वा के एक नवजात शिशु को पलामू जिले में पांच लाख रुपए में बेच दिया गया। सूचना मिलने पर गढ़वा की डंडा थाना पुलिस ने शनिवार शाम मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के रेडमा से नवजात को बरामद कर लिया। इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

.

यह नवजात शिशु मात्र 5 दिन का था। जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के छपरदागा इलाके में इस बच्चे का सौदा किया गया था। डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार अपनी टीम के साथ पलामू के मेदिनीनगर पहुंचे। उन्होंने रेडमा इलाके में संजय शर्मा के घर पर छापेमारी कर नवजात को बरामद किया और खरीद-बिक्री में शामिल महिला को हिरासत में लिया।

पुलिस बच्चे और हिरासत में ली गई महिला को अपने साथ ले गई है। बच्चे को फिलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसे रविवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां की मानसिक स्थिति कमजोर है और उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब है। प्रारंभिक जानकारी में बच्चे को बेचने का यही कारण सामने आया है। डंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले को स्पष्ट करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!