Giridih Vegetable Prices Soar; Tomato, Cauliflower, Green Chilli Budget Hit | पिछले साल की तुलना में सब्जियों की कीमतें दोगुनी: टमाटर, फूलगोभी, हरी मिर्च महंगी; आम लोगों का बजट बिगड़ा – Giridih News

Giridih Vegetable Prices Soar; Tomato, Cauliflower, Green Chilli Budget Hit | पिछले साल की तुलना में सब्जियों की कीमतें दोगुनी: टमाटर, फूलगोभी, हरी मिर्च महंगी; आम लोगों का बजट बिगड़ा – Giridih News


गिरीडीह जिले में सर्दी का मौसम अपने पूरे असर में है, लेकिन सब्जियों के दाम लोगों को ठंड में भी राहत नहीं दे रहे हैं। आमतौर पर इस मौसम में खेतों से हरी सब्जियों की भरपूर आवक होने लगती है। इससे कीमतों में गिरावट आती है, लेकिन इस वर्ष हालात बिल्कुल उलट

.

स्थानीय सब्जी बाजारों में टमाटर 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। फूलगोभी के दाम भी आसमान छू रहे हैं और यह 70 से 80 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। मटर के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। बाहर से आने वाली मटर 35 से 40 रुपए प्रति किलो, जबकि स्थानीय मटर 50 से 60 रुपए प्रति किलो में बेची जा रही है।

हरी सब्जियां भी महंगी बनी हुई हैं।

बैंगन 50 रुपए किलो और ब्रोकली 70 रुपए किलो

हरी मिर्च के दाम 110 से 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि पिछले साल इसी समय हरी मिर्च 80 से 90 रुपए प्रति किलो मिल जाया करती थी। इसके अलावा बैंगन 50 रुपए किलो, ब्रोकली 70 रुपए किलो, लौकी, भिंडी 120 रुपए किलो, पत्ता गोभी 40 रुपए और परवल 180 से 200 रुपए किलो सहित अन्य हरी सब्जियां भी महंगी बनी हुई हैं।

पाले ने सब्जियों की खेती पर और असर डाला

सब्जी विक्रेता राकेश कुमार का कहना है कि बीते कुछ महीनों में हुई लगातार और भारी बारिश के कारण खेतों में अत्यधिक नमी बनी रही, जिससे सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ। कई क्षेत्रों में फसल सड़ गई या उत्पादन प्रभावित हुआ। इसके बाद अब पाले और अत्यधिक ठंड ने सब्जियों की खेती पर और असर डाला है। पाले के कारण टमाटर, फूलगोभी और मटर की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

विक्रेताओं के अनुसार, फसल खराब होने और लागत बढ़ने के डर से किसानों ने इस बार बड़े पैमाने पर सब्जियों की बुआई नहीं की। कम उत्पादन और कम आवक के कारण बाजार में सब्जियों की कमी बनी हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है।

महंगी सब्जियों से गृहिणियां और आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं।

लगभग दोगुने दाम पर बिक रही फूलगोभी

पिछले साल जनवरी में टमाटर 15 से 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। वहीं, इस साल इसके दाम 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फूलगोभी भी पिछले साल 30 से 40 रुपए किलो मिलती थी, जो अब लगभग दोगुने दाम पर बिक रही है।

वहीं, खरीदारी करते सोनू सिन्हा का कहना है कि महंगी सब्जियों से गृहिणियां और आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में सब्जियां सस्ती होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार हर सप्ताह दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सीमित आय वाले परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

जानकारों का मानना है कि मौसम में सुधार और खेतों से आवक बढ़ने के बाद ही सब्जियों की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल लोगों को महंगी सब्जियों से ही काम चलाना पड़ रहा है, जिससे सर्दी के मौसम में भी महंगाई की मार साफ नजर आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!