Gold & Silver Prices Surge; Amazon to Lay Off 16,000 Staff
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर सोने के दाम से जुड़ी रही। चांदी-सोने के दाम लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 28 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,734 रुपए बढ़कर 1,64,635 रुपए पर पहुंच गया है। दो दिन में सोना 10,335 महंगा हुआ है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना आज 5,734 बढ़कर ₹1.63 लाख पर पहुंचा:चांदी दो दिन में ₹40,562 बढ़ी, ₹3.58 लाख/kg पहुंची; 28 दिन में ₹1.29 लाख महंगी हुई
चांदी-सोने के दाम लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 28 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,734 रुपए बढ़कर 1,64,635 रुपए पर पहुंच गया है।
दो दिन में सोना 10,335 महंगा हुआ है। इससे पहले सोने का भाव 23 जनवरी को 1,54,310 रुपए/10g था। वहीं एक किलो चांदी आज 17,257 रुपए बढ़कर 3,61,821 रुपए किलो पर ओपन हुई। हालंकी शाम तक यह 13,703 रुपए बढ़कर 3,58,267 पर बंद हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2.मारुति सुजुकी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 4% बढ़ा:रेवेन्यू 29% बढ़कर ₹49,891 करोड़ रहा, कंपनी ने तीन महीने में 6.67 लाख कारें बेचीं
ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 49,891 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। यह पिछले साल के मुकाबले 29% बढ़ी है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,752 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी तिमाही में कंपनी ने 6.67 लाख कारें बेचीं।
कुल कमाई में से सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 3,794 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से 4% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 3,659 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. अमेजन 16,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी:कुल 30,000 ऑफिस वर्कर्स की छंटनी होगी; 2023 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बुधवार को 16,000 और कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है। यह पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई रीस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस का हिस्सा है।
उस समय कंपनी ने 14,000 पदों को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब कुल छंटनी का आंकड़ा बढ़कर 30,000 हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4.TVS का तीसरी तिमाही में मुनाफा 49% बढ़कर ₹841 हुआ:कमाई 33% बढ़कर ₹14,745 करोड़; अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी ने 15.44 लाख गाड़ियां बेचीं
ऑटोमोबाइल कंपनी TVS मोटर्स को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 841 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 49% बढ़ गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 566 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
वहीं कंपनी के कमाई में 33% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TVS मोटर्स ने 14,745 करोड़ रुपए की कमाई की है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 11,099 करोड़ रुपए थी। रिजल्ट के बाद TVS मोटर्स का शेयर 5% चढ़कर 3,735 पर बंद हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…
शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

