Gold rose by ₹4,694 this week to reach ₹1.25 lakh. | इस हफ्ते सोना ₹4,694 महंगा होकर ₹1.25 लाख पहुंचा: चांदी ₹11,092 महंगी हुई; 2025 में गोल्ड ₹48,632 और सिल्वर ₹73,350 चढ़े
नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लगातर तीन हफ्ते गिरने के बाद सोना-चांदी चढ़े।
सोना-चांदी के दाम में बीते तीन हफ्ते लगातार गिरावट के बाद चौथे हफ्ते बड़ी तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 07 नवंबर को सोना ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर था, जो 14 नवंबर तक 4,694 रुपए बढ़कर 1,24,794 रुपए पर पहुंच गया। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है।
इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (07 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,48,275 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 14 नवंबर तक 11,092 रुपए बढ़कर 1,59,367 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है।
इस साल सोना ₹48,632 और चांदी ₹73,350 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 48,632 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,24,794 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 73,350 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,59,367 रुपए प्रति किलो हो गई है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत मैप में देखें…
शहरों में सोने के अलग दाम होने की 4 वजह
- ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे: सोना एक फिजिकल चीज है, तो इसे ले जाने में खर्चा लगता है। ज्यादातर आयात हवाई जहाज से होता है। फिर सोने को अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाना पड़ता है। ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे में फ्यूल, सिक्योरिटी, गाड़ी, स्टाफ का पैसा वगैरह शामिल होता है।
- सोने की खरीदारी की मात्रा: सोने की डिमांड शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। साउथ इंडिया में भारत की कुल सोने की खपत का करीब 40% हिस्सा है। यहां सेलर्स बल्क में सोना खरीदते हैं जिससे दाम कम होते हैं। वहीं टियर-2 शहरों में दाम ज्यादा।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: जैसे तमिलनाडु में सोने का रेट ज्वेलर्स एंड डायमंड ट्रेडर्स एसोसिएशनतय करता है। इसी तरह देशभर में कई और एसोसिएशन हैं जो दाम तय करते हैं।
- सोने का खरीद मूल्य: ये सबसे बड़ा फैक्टर है जो अलग-अलग शहरों में सोने के रेट्स को प्रभावित करता है। जो ज्वेलर्स ने स्टॉक सस्ते में खरीदा हो, वो कम रेट चार्ज कर सकते हैं।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

