Gumla Accident: Bike Rider Dies, Woman Injured in Hit-and-Run | गुमला में बाइक सवार की मौत, महिला घायल: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, मृतक और घायल एक ही गांव के निवासी – Gumla News

Gumla Accident: Bike Rider Dies, Woman Injured in Hit-and-Run | गुमला में बाइक सवार की मौत, महिला घायल: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, मृतक और घायल एक ही गांव के निवासी – Gumla News



गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर गाड़ा नदी के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के

.

मृतक की पहचान 33 वर्षीय दिनेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो सुरहु नवाटोली गांव के निवासी थे। घायल महिला का नाम करमी (26) है, जो मृतक के ही गांव सुरहु नवाटोली की रहने वाली हैं।

परिजनों के अनुसार, दिनेश्वर सिंह और करमी बसिया स्थित कोनबीर बाजार से अपने घर सुरहु नवाटोली लौट रहे थे। इसी दौरान कामडारा थाना क्षेत्र में गाड़ा नदी पुल के पास मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत कामडारा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सीएचसी कामडारा में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने करमी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। कामडारा पुलिस ने मृतक दिनेश्वर सिंह के शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है, जिसे बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेजा गया।

घायल महिला करमी के पति सोमवार को ही काम के सिलसिले में परदेश गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!