Gurjar community’s mass marriage conference on January 24 | गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 जनवरी को: देवनारायण जयंती भी मनाई जाएगी, समिति के सदस्यों ने गणपति को दिया निमंत्रण – Bundi News

Gurjar community’s mass marriage conference on January 24 | गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 जनवरी को: देवनारायण जयंती भी मनाई जाएगी, समिति के सदस्यों ने गणपति को दिया निमंत्रण – Bundi News



समिति के सदस्यों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान गणपति को विधिवत निमंत्रण पत्र अर्पित किया।

बूंदी में गुर्जर समाज द्वारा 24 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती और निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान गणपति को विधिवत निमंत्रण पत्र अर्पित कि

.

इस अवसर पर गणपति पूजन कर कार्यक्रम की सफलता, समाज की सुख-समृद्धि और नवविवाहित जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महोत्सव समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जबकि निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सेवा भावना को सशक्त करता है।

आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन में अनेक जरूरतमंद कन्याओं का निःशुल्क विवाह संपन्न कराया जाएगा। वर-वधू पक्ष को आवश्यक घरेलू सामग्री भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। समाज के युवाओं, महिलाओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष रामस्वरूप धगाल ने भगवान देवनारायण जयंती एवं निःशुल्क विवाह सम्मेलन के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत 17 जनवरी शनिवार को कलश यात्रा आजाद पार्क से देवनारायण मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। 23 जनवरी शुक्रवार को बासन एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह देवपुरा देवनारायण मंदिर बूंदी से देवनारायण मंदिर बायपास रोड बूंदी तक आयोजित होगा।

गणपति निमंत्रण के अवसर पर समाज के महासचिव अनिल तंवर, उपाध्यक्ष खेमराज भालेसर, बाबू लाल भातडीया, संगठन मंत्री जुगराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, युवा अध्यक्ष जीएल टाइगर, दुर्गालाल गुर्जर आमथून, पप्पू धगाल, किशन भातडीया, बिरजू गुर्जर, देवराज चोहान, विजय गुर्जर, अंकुर धगाल और सुरेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!