Haryana Civil Service HCS 2026 Notification Released

Haryana Civil Service HCS 2026 Notification Released


  • Hindi News
  • Career
  • Haryana Civil Service HCS 2026 Notification Released | Govt Jobs

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा सिविल सर्विस 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने, दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही, इनकम टैक्स विभाग, गुजरात में 46 वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. हरियाणा सिविल सर्विस 2026 नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में एसडीएम, डीएसपी, एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे कई पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। मेन्स एग्जाम 27 जून से 29 जून 2026 तक होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री।

डीएसपी के लिए शारीरिक योग्यता : हाइट :

  • पुरुष : 170.18 सेमी
  • महिला : 157.50 सेमी

सीना :

  • बिना फुलाए : 83.82 सेमी
  • फूलने के बाद : 87.63 सेमी हो

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 42 साल
  • डीएसपी के लिए : अधिकतम उम्र 1 जनवरी 2026 को 27 वर्ष तक हो।
  • ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • हरियाणा DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS, महिला, DESM, DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM : 250 रुपए
  • राज्य के अनारक्षित, अन्य वर्ग : 1000 रुपए
  • हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स : नि:शुल्क

सैलरी : पद के अनुसार, 44,900 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

स्टेज डिटेल्स
प्रीलिम्स एग्जाम

टोटल पेपर : 2
सब्जेक्ट : जनरल स्टडीज, सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट
टोटल क्वेश्चन : 200
क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप, एमसीक्यू बेस्ड
निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स

ड्यूरेशन : 4 घंटे

मेन्स एग्जाम

मेन रिटन एग्जाम : टोटल पेपर : 6
क्वेश्चन टाइप : निबंधात्मक
टोटल मार्क्स : 600 (हर पेपर के लिए 100 मार्क्स)

ड्यूरेशन : 12 घंटे

पर्सनालिटी टेस्ट बोर्ड द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. दिल्ली हाई कोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट / रेस्टोरर (JJA) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन में करेक्शन के लिए 27 फरवरी तक मौका दिया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
UR 62
EWS 12
OBS 44
SC 20
ST 14
कुल पदों की संख्या 152

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 32 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 1300 रुपए

सैलरी : 29, 200 – 93,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर्स मार्क्स
इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 45 45
जनरल अवेयरनेस/नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स/इवेंट्स 45 45
जनरल इंटेलिजेंस, रिजनिंग एबिलिटी एंड न्यूमेरिकल/एरिथमेटिक एबिलिटी 30 30
टोटल 120 120

मेन्स एग्जाम :

सब्जेक्ट मार्क्स ड्यूरेशन
essay एंड लेटर 50 120 मिनट
ग्रामर एंड ट्रांसलेशन 50
टोटल मार्क्स 100

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण (जैसे, आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड

ऐसे करें आवेदन :

  • दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  • Recruitment / Job Openings सेक्शन ओपन करें।
  • JJA / Restorer Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और लेफ्ट थंब इम्प्रेशन अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी और दूसरे ऑप्शन पर टिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. इनकम टैक्स विभाग, गुजरात में 46 वैकेंसी

गुजरात इनकम टैक्स विभाग में 46 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये सभी वैकेंसी स्पोर्ट्स पर्सन के लिए हैं। उम्मीदवारों को इंटरनेशनल, नेशनल, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, नेशनल/स्पोर्ट्स गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लेना जरूरी है। आवेदन के दौरान इन खेलों के सर्टिफिकेट भी लगाने होंगे।

एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग, टेनिस, योगासन, स्विमिंग समेत 17 खेलों में खाली पदों को भरा जाएगा।

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
टैक्स असिस्टेंट 18
मल्टी टास्किंग स्टाफ 28
कुल पदों की संख्या 46

स्पोर्ट‌स वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

स्पोर्ट्स का नाम पदों की संख्या
एथलेटिक्स 8
बैडमिंटन 3
बास्केटबाल 2
बिलियर्ड्स एंड स्नूकर्स 1
क्रिकेट 4
फुटबॉल 2
गोल्फ 2
जिमनास्टिक 6
हॉकी 2
कबड्‌डी 1
शूटिंग 2
स्क्वैश 1
स्विमिंग 2
टेबल टेनिस 2
टेनिस 3
वॉलीबाल 3
योगासन 2
कुल पदों की संख्या 46

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टैक्स असिस्टेंट :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • डाटा एंट्री की स्पीड 8,000 की डिप्रेशंस होना चाहिए।

मल्टी टास्किंग स्टाफ:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

एज लिमिट :

टैक्स असिस्टेंट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 साल

एमटीएस :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 25 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

सैलरी :

  • टैक्स असिस्टेंट : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • रिटन एग्जाम
  • स्पोर्ट्स ट्रेनिंग

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GPSC भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 3 फरवरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 3 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 फरवरी 2026 है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) 50
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) 300
कुल पदों की संख्या 350

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • CA, CFA या MBA होल्डर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • IIBF फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस सर्टिफिकेट जरूरी है।
  • न्यूनतम 5 वर्ष का बैंकिंग अनुभव, जिसमें से 3 वर्ष फॉरेक्स या ट्रेड फाइनेंस में होना चाहिए।

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) :

  • ग्रेजुएशन के साथ मार्केटिंग में 2 साल का MBA या PGDM होना चाहिए।
  • न्यूनतम 2 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जिसमें कम से कम 1 वर्ष BFSI मार्केटिंग या फील्ड सेल्स में होना चाहिए।

एज लिमिट :

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) :

  • न्यूनतम : 25 साल
  • अधिकतम : 35 साल

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) :

  • न्यूनतम : 22 साल
  • अधिकतम : 30 साल

सैलरी :

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) : 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
  • बैंक की पॉलिसी के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : 175 रुपए
  • अन्य सभी कैटेगरी : 850 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र
  • वेबकैम या मोबाइल फोन से लिया गया लाइव फोटो

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर्स मैक्सिमम मार्क्स
स्ट्रीम, कैटेगरी स्पेसिफिक क्वेश्चन 70 70
बैंकिंग, प्रजेंट इकोनॉमिक सिनेरियो, जनरल अवेयरनेस 30 30
टोटल 100 100

कट ऑफ :

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस : 50%
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 45%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Apprentice Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

—————–

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…

बिहार सेकेंड इंटर लेवल के तहत 25,311 भर्ती; रेलवे में 21,997 वैकेंसी; BSNL में 120 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार सेकेंड इंटर लेवल के तहत 25,311 भर्ती की। रेलवे में 21,997 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, भारत संचार निगम लिमिटेड में 120 पदों के भर्ती के नोटिफिकेशन की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!