Haryana Fatehabad Sadar Police FIR lodged for damaging government property | Fatehabad News | फतेहाबाद में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हुई FIR: आरसीसी स्लैब डालकर बनाई पुलिया तोड़ी; SDO ने दी शिकायत – Fatehabad (Haryana) News

Haryana Fatehabad Sadar Police FIR lodged for damaging government property | Fatehabad News | फतेहाबाद में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हुई FIR: आरसीसी स्लैब डालकर बनाई पुलिया तोड़ी; SDO ने दी शिकायत – Fatehabad (Haryana) News



मामले की जानकारी देते सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।

फतेहाबाद जिले के गांव झलनिया में मिकाडा विभाग की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने विभाग के एसडीओ की शिकायत पर पब्लिक प्रॉपर्टी प्रिवेंशन ऑफ डैमेज एक्ट की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, यह केस अज्ञात

.

पुलिस को दी शिकायत में मिकाडा विभाग की फतेहाबाद सब डिवीजन वन के एसडीओ सुरिंद्र कुमार ने बताया है कि मोगा नंबर 18800 आर मोहब्बतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के खाले पर गांव झलनिया में पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा है। इसका टेंडर लेने वाले ठेकेदार की ओर से 7 नवंबर को खाले पर आरसीसी की स्लैब डालकर एक पुलिया रास्ते पर बनाई गई थी।

ठेकेदार की शिकायत के बाद एसडीओ ने खुद किया निरीक्षण

मगर गांव के ही सुभाष चंद्र ने इस पुलिया को तोड़ दिया है। इसकी शिकायत ठेकेदार ने उनको की। शिकायत मिलने के बाद जेई को साथ लेकर उन्होंने खुद 10 नवंबर को मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मौके पर बनाई गई पुलिया को तोड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपनी भी जांच रिपोर्ट बनाई है।

सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

एसडीओ ने बताया कि पुलिया को तोड़कर आरोपी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इस पुलिया को तोड़ने वालों में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एसडीओ की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!