Haryana Group D CET Exam Portal Launch Soon: HSSC Chairman Update
हरियाणा ग्रुप-डी के सीईटी एग्जाम के लिए करीब 17 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।
हरियाणा ग्रुप डी सीईटी (CET) एग्जाम का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसको लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर जानकारी देते हुए बताया है कि इसको लेकर हमारी तै
.
ग्रुप-डी के एग्जाम को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन आयोजित कराता है। इसके तहत चपरासी, हेल्पर, चौकीदार और अन्य ग्रुप डी के पद शामिल हैं। इसके लिए 10वीं तक की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों की उम्र 18 से 42 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट) होनी चाहिए। इन पदों के लिए भी कमीशन रिटेन एग्जाम लेता है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन चेयरमैन हिम्मत सिंह।
ग्रुप-डी के लिए 17 लाख आवेदन की उम्मीद
आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ग्रुप-D की परीक्षा के लिए 17 लाख तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, जो युवा पहले ही ग्रुप-सी के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनमें से बड़ी संख्या ग्रुप-डी के लिए भी अप्लाई कर सकते है। आयोग का मानना है कि दोनों परीक्षाओं के कुल आवेदकों की संख्या 31 लाख के पार हो सकती है।
सरकार ग्रुप D के खाली पदों की जानकारी मांग चुकी
हाल ही में सरकार ने सभी विभागों के मुखियाओं से ग्रुप D के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है। चीफ सेक्रेटरी की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया था कि साल 2023 के भर्ती विज्ञापन के बाद साल 2024 में ग्रुप डी में नौकरी दी गई थी। इस भर्ती के कुछ युवा अभी बचे हुए हैं। विभागों से रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इन खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
साढ़े 7 हजार ग्रुप D के पदों पर होगी भर्ती
वहीं, CM नायब सैनी सरकार भी ग्रुप D के साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार कुल 7,596 पदों पर भर्ती करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार प्रदेश में SC आरक्षण के वर्गीकरण को लागू कर चुकी है। इसके बाद इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

