Haryana MLA Lok Sabha proceedings tour live updates, CM Nayab Saini, Bhupinder Singh Hooda | हरियाणा के विधायक आज दिल्ली जाएंगे: संसद भवन की कार्यवाही देखेंगे; CM सैनी अपनी कैबिनेट के साथ पहुंचेंगे, नया-पुराना भवन भी देखेंगे – Haryana News

Haryana MLA Lok Sabha proceedings tour live updates, CM Nayab Saini, Bhupinder Singh Hooda | हरियाणा के विधायक आज दिल्ली जाएंगे: संसद भवन की कार्यवाही देखेंगे; CM सैनी अपनी कैबिनेट के साथ पहुंचेंगे, नया-पुराना भवन भी देखेंगे – Haryana News


हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और सीएम नायब सैनी।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व आज हरियाणा के विधायक लोकसभा इंटरनेट की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा

.

विधायकों के दौरे से पहले लोकसभा पहुंचे हरियाणा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण।

भूपेंद्र सिंह सहित सभी को न्योता

हालांकि लोकसभा की कार्यवाही देखने का निमंत्रण में विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों को दिए जाने की सूचना है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे।

स्पीकर ने बताया कि इस दौरे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनेक मंत्रियों व विधायकों से बातचीत की है। उन्होंने इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है।

18 दिसंबर को विंटर सेशन

हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन 18 दिसंबर से शुरू होगा। उससे पहले लोकसभा में सदन की कार्यवाही का ये कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरियाणा सरकार से मिले प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर (गुरुवार) से शुरू होगा और फिलहाल ये तीन दिन का सत्र रहेगा जो 18 दिसंबर के अलावा 19 और 22 दिसंबर को रहेगा। हालांकि सत्र की अवधि का अंतिम फैसला बिजनेस एडवायजरी कमेटी(BAC) की बैठक में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!