Haryana Municipal Council program MLA Laxman Singh expressed displeasure | Rewari News | रेवाड़ी नगर परिषद कार्यक्रम में विधायक ने जताई नाराजगी: लक्ष्मण बोले-जहां इज्जत नहीं हो वहां नहीं जाना चाहिए, न्योता न मिलने पर उठाए सवाल – Rewari News
मंच से बोलते हुए भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
रेवाड़ी में नगर परिषद के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता नहीं मिलने से नाराज विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जहां इज्जत न हो, वहां कभी नहीं जाना चाहिए। घर अपना
.
रेवाड़ी नगर परिषद के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। राव इंद्रजीत सिंह के साथ मंच शेयर करने के लिए रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह पहुंचे। विधायक लक्ष्मण सिंह को जब मंच पर बोलने के लिए बुलाया तो विधायक ने एक कविता से अपनी नाराजगी काे बयां करने में कोई संकोच नहीं दिखाया।
मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
आपकी डांट का दिख रहा है असर
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मंच पर राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ रुख करते हुए कहा कि SDM को आपने जो फटकार लगाई थी अब अफसरों के कामकाज पर उसका अच्छा असर दिख रहा है। नगर परिषद के अधिकारी भी अब इस बात पर अपने दिमाग में उतार लें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मैने अपनी बात कह दी, अब सोचना आपका काम
विधायक लक्ष्मण ने मंच से कहा था कि एक कवि ने कहा जिस घर में इज्जत न हो, वहां कभी नहीं चाहिए। यदि घर अपना हो तो वहां जाना भी पड़ता है। जब विधायक से नगर परिषद के कार्यक्रम का निमंत्रण न मिलने पर सवाल पूछा तो विधायक ने कहा कि राव साहब हमारे बड़े नेता है। अफसरों के कामकाज को उनके सामने उठाया है। जिससे जनता के काम बिना किसी देरी के समय पर हो सके।
जब विधायक से कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैने तो एक कवि की भावना को मंच से व्यक्त किया था। मंच पर जो बात मेरे मन में थी वह मैने कह दी। निमंत्रण मिलने और न मिलने का कोई मामला नहीं है। अब आपको इसका जो मतलब निकालना है, वह निकाल लीजिए।
मंच से बोलते हुए भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
विधायक और चेयरपर्सन के बीच विवाद
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नगर परिषद द्वारा शहर में किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाते थे। जिसके बाद नगर के कार्यों की जांच शुरू हुई थी। विधायक का भाषण सुनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चेयरपर्सन पूनम यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए विधायक को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया।
जिसे लेकर विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक की ही तरह पूनम यादव भी केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की समर्थक है।

