\Haryana Narnaund 30 sanitation workers remove | Hisar News | नारनौंद में 30 सफाई कर्मचारी हटाए: बिना नोटिस हटाने पर प्रदर्शन, कमिश्नर से की बहाली की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी – Narnaund News

\Haryana Narnaund 30 sanitation workers remove | Hisar News | नारनौंद में 30 सफाई कर्मचारी हटाए: बिना नोटिस हटाने पर प्रदर्शन, कमिश्नर से की बहाली की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी – Narnaund News


नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।

हिसार जिले के नारनौंद में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार की शाम रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर से उपमंडल कार्यालय तक मार्च निकाला और नारेबाजी की। उन्होंने हिसार कमिश्नर

.

जिला उपप्रधान नरेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कौशल रोजगार योजना के तहत 30 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया था। इन कर्मचारियों को नियमित कार्य का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, शहर को स्वच्छ रखने में दिन-रात मेहनत करने के बावजूद, इन कर्मचारियों को अचानक बिना किसी पूर्व नोटिस के हटा दिया गया।

नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार को मांग पत्र देते हुए सफाई कर्मचारी।

बहाली नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से काम किया और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया। लेकिन अचानक हटाए जाने से उनके परिवारों का जीवन-यापन संकट में आ गया है। उन्होंने कहा, “बिना आय के घर का चूल्हा बंद होने की नौबत आ गई है। हमारी मांग है कि हम 30 कर्मचारियों को तुरंत दोबारा नौकरी पर लिया जाए। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हमें बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।”

नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।

नगर पालिका प्रशासन पर लगाए मनमानी के आरोप

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अचानक हटाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार की रोजगार नीतियों के भी विपरीत है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी दोबारा बहाली नहीं हुई, तो आंदोलन को जिला स्तर पर बढ़ाया जाएगा।

इस प्रदर्शन में कृष्ण माजरा, भूपेंद्र, रोहित, मंजू, सोमपाल, प्रदीप, रवि, गोविंद, रोहतास, सुखबीर, संजय, शिव, गौरव, शिवचरण, अकबर, मोहित, सुनील, विनोद, आनंद, अमित, राहुल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं को समझेगा और जल्द समाधान करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!