Haryana Recruitment for 50 Agriculture Supervisor Posts, Rajasthan Staff Selection Commission has 72 Supervisor Vacancies | आज की सरकारी नौकरी: हरियाणा में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग में सुपरवाइजर की 72 वैकेंसी

Haryana Recruitment for 50 Agriculture Supervisor Posts, Rajasthan Staff Selection Commission has 72 Supervisor Vacancies | आज की सरकारी नौकरी: हरियाणा में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग में सुपरवाइजर की 72 वैकेंसी


  • Hindi News
  • Career
  • Haryana Recruitment For 50 Agriculture Supervisor Posts, Rajasthan Staff Selection Commission Has 72 Supervisor Vacancies

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती की। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग में 72 सुपरवाइजर की वैकेंसी। साथ ही, प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 14 पदों पर ओपनिंग की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए….

1. हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर के 50 पदों पर भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी HPSC की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के 50 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 12 फरवरी, 2026 शाम पांच बजे तक तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत पढ़ी हुई होनी चाहिए।

एज लिमिट:

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु की गणना 12 फरवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस:

  • जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 1,000 रुपए निर्धारित की गई है।
  • EWS, OBC, SC, ST और महिलाओं के लिए एप्लिकेशन फीस 250 रुपए है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस नि:शुल्क है।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 53,100 रुपए से लेकर 1,67,800 रुपए तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई:

  • HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

2. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक के 72 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर केवल महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।

इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही, कंप्यूटर शिक्षा में एक सर्टिफिकेट चाहिए जैसे- O लेवल।
  • देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

एज लिमिट:

  • 18 से 40 साल के उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस:

  • जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए।
  • ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों ले लिए 400 रुपए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई:

  • ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
  • इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

3. प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी

प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट prasarbharati.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से MBA/MBA (मार्केटिंग) या मैनेजमेंट/मार्केटिंग में PG डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही साथ, कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एज लिमिट:

  • कैंडिडेट की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता के लिए 35,000 से 50,000 प्रतिमाह।
  • अन्य शहरों के लिए 35,000 से 42,000 रुपए प्रतिमाह।

एप्लिकेशन फीस:

  • इसके एप्लिकेशन फीस की जानकारी नहीं जारी की गई है।

ऐसे करें आवेदन:

  • प्रसार भारती की ऑफिशियल वेबसाइट avedan.prasarbharati.org पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद Marketing Executive at various CBS/DDK/Akashvani के नीचे दिए Apply Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

—————– सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें… आज की सरकारी नौकरी: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की 1,100 भर्ती, इंडियन आर्मी में 350 वैकेंसी, बिहार में प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग के तहत निकली 1,100 पदों पर भर्ती की। इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल के तहत 350 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, बिहार लोक सेवा आयोग में प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!