Haryana releases recruitment notification for 5,500 constable posts; | आज की सरकारी नौकरी: हरियाणा में 5,500 पदों का नोटिफिकेशन जारी; MPPSC ने 949 पदों पर निकाली भर्ती, DRDO में 764 वैकेंसी सहित 4 नौकरियां

Haryana releases recruitment notification for 5,500 constable posts; | आज की सरकारी नौकरी: हरियाणा में 5,500 पदों का नोटिफिकेशन जारी; MPPSC ने 949 पदों पर निकाली भर्ती, DRDO में 764 वैकेंसी सहित 4 नौकरियां


  • Hindi News
  • Career
  • Haryana Releases Recruitment Notification For 5,500 Constable Posts;

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती और MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन की। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट में 2,381 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 11 जनवरी से आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
पुरुष कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) 4,500
महिला कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) 600
पुरुष कॉन्स्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) 400
कुल पदों की संख्या 5500

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू हो सकती है

शारीरिक योग्यता :

हाइट – पुरुष :

  • 170 सेंटीमीटर

चेस्ट :

  • 83 सेंटीमीटर
  • रिजर्व कैटेगरी के लिए हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है

हाइट – महिला :

  • मिनिमम 158 सेमी
  • रिजर्व कैटेगरी : 2 सेंटीमीटर की छूट

दौड़ :

  • पुरुष : 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना होगी
  • महिला : 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़
  • एक्स सर्विसमैन : 5 मिनट में एक किमी की दौड़

रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम :

  • BCA/BCB/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को यह तय करना होगा कि उनका संबंधित प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2025 के बाद बना हुआ हो और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य रहे।
  • DSC/OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना जरूरी है।
  • पूर्व सैनिक (ESM) के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी, 2025 या उसके बाद जारी या संशोधित होना चाहिए।

सैलरी :

  • 21,700 – 69़ृ,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • नॉलेज टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

  • हरियाणा जनरल नालेज : 20 प्रश्न
  • कंप्यूटर नॉलेज : 10 प्रश्न

सब्जेक्ट :

  • जनरल नालेज
  • जनरल स्टडीज
  • जनरल साइंस
  • करेंट अफेयर्स
  • एग्रीकल्चर
  • जनरल एप्टीट्यूड
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे
  • कुल प्रश्नों की संख्या : 100
  • टोटल मार्क्स : 94.5
  • लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल : 50%
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, अन्य रिजर्व कैटेगरी : 40%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेश्न के लिए लॉग इन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
  • .फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ; 27 फरवरी से आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल, सैलरी 57 से ज्यादा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने बुधवार, 31 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponIine.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
हिंदी 57
अंग्रेजी 56
संस्कृत 34
जियोग्राफी 74
हिस्ट्री 77
साइकोलॉजी 18
लॉ 29
जियोलॉजी 8
योगिक साइंस 2
कॉमर्स 94
पॉलिटिकल साइंस 62
इकोनॉमिक्स 84
सोशियोलॉजी 49
फिजिक्स 145
केमिस्ट्री 160
कुल पदों की संख्या 949

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदकों ने UGC, CSIR, या ICAR द्वारा आयोजित NET, या राज्य द्वारा आयोजित SET/SLET परीक्षा पास की हो।
  • UGC नियमों के अनुसार, PhD होल्डर्स को NET/SET/SLET से छूट दी गई है।
  • सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी

सैलरी :

  • 57,700 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • मप्र के अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 250 रुपए
  • जनरल, राज्य के बाहर के उम्मीदवार : 500 रुपए

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • मार्कशीट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • कास्ट/EWS/PwD सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • NOC (अगर जॉब में हैं)
  • ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी​

ऐसे करें आवेदन :

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. DRDO में 764 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 जनवरी तक करें अप्लाई, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी, 2026 थी, जिसे 11 जनवरी तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B (STA B) 561
टेक्नीशियन A (Tech A) 203
कुल पदों की संख्या 764

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B : ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित विषय में डिप्लोमा
  • टेक्नीशियन A : 10वीं पास, संबंधित विषय में आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 28 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • टियर-2 (स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट)

फीस :

  • जनरल : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क

सैलरी :

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन A : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

टियर -1 (स्क्रीनिंग टेस्ट) :

  • मोड : कंप्यूटर बेस्ड
  • टाइप : ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन

सेक्शन :

  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • जनरल अवेयरनेस
  • जनरल साइंस
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
  • ड्यूरेशन : 90 – 120 मिनट

टियर – 2 (ट्रेड/स्किल टेस्ट)

  • मोड : प्रैक्टिकल/ स्किल बेस्ड टेस्ट

ऐसे करें आवेदन :

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

4. बॉम्बे हाईकोर्ट में 2,381 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स 5 जनवरी तक करें अप्लाई

बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।​​​​​​​

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
क्लर्क
चपरासी 887
ड्राइवर 37
स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड 56
स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड 19
कुल पदों की संख्या 2381

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री

चपरासी :

  • मराठी पढ़ना-लिखना आना चाहिए

ड्राइवर :

  • 10वीं पास
  • एलएमवी लाइसेंस और गाड़ी चलाने का तीन साल का अनुभव

स्टेनोग्राफर लोअर :

  • ग्रेजुएशन व शॉर्टहैंड टाइपिंग आनी चाहिए

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 38 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 1,000 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

  • क्लर्क 90 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें पास होने के लिए कम से कम 45 अंक लाना जरूरी है।
  • यह परीक्षा एक घंटे की होगी।
  • इसमें मराठी से 10 अंक, अंग्रेजी से 20 अंक, सामान्य ज्ञान से 10 अंक, सामान्य बुद्धिमत्ता से 20 अंक, अंकगणित से 20 अंक और कंप्यूटर से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को 20 अंकों की टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी अवधि 10 मिनट होगी। इसमें 400 शब्दों का टाइपिंग पैसेज लिखना होगा और न्यूनतम 10 अंक लाना जरूरी होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • क्लर्क : 29,200 से 92,300 रुपए प्रतिमाह
  • स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) : 49,100-1,55,800 रुपए प्रतिमाह
  • स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड : 56,100-1,77500 रुपए प्रति माह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अगले पेज पर जाएं।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

क्लर्क भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

कार ड्राइवर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

चपरासी, हम्माल भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें

कोचीन शिपयार्ड में 132 भर्ती, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 वैकेंसी समेत 4 नौकरियां

आज की सरकारी नौकरी में कोचीन शिपयार्ड में 132 पदों पर भर्ती, जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 1815 वैकेंसी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 पदों पर निकली भर्ती के डिटेल्स जानिए। साथ ही राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!