Hema Malini’s emotional post in memory of Dharmendra | धर्मेंद्र की याद में हेमा ने शेयर किया इमोशनल वीडियो: सनी-बॉबी और प्रकाश कौर की भी वीडियो में दिखी झलक
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। उनकी याद में हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके जीवन के कई पुराने पल दिखाए गए हैं। इसमें धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरें, फिल्मों के सीन और परिवार के साथ बिताए खास पल शामिल हैं।
इस वीडियो में हेमा मालिनी के अलावा धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, तथा बेटियां अजीता, विजेता, ईशा देओल और आहना देओल नजर आईं।
हेमा ने अपनी पोस्ट बताया कि यह वीडियो दिल्ली और मथुरा में हुई दो प्रेयर मीट के लिए तैयार किया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “धरम जी को विशेष श्रद्धांजलि उनकी लोकप्रियता, आकर्षण, कला और फिल्मों में प्रभावशाली मौजूदगी को याद करते हुए।”
धर्मेंद्र की फिल्मों के सीन।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिल्मों के सीन।
सनी, बॉबी, अजीता, विजेता और पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी बेटियों के साथ।
धर्मेंद्र के निधन के बाद से इससे पहले भी हेमा मालिनी उनकी तस्वीरें और पुराने किस्से सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
धर्मेंद्र के लिए मथुरा में प्रेयर मीट
शनिवार को धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमा मालिनी ने अपनी लोकसभा सीट मथुरा में प्रेयर मीट रखी थी। वृंदावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार में यह कार्यक्रम हुआ। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और फिल्म जगत की कई हस्तियां इस मौके पर पहुंचीं।
प्रेयर मीट में धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसमें उनके फिल्मी करियर और पारिवारिक पलों को दिखाया गया। वीडियो देखते समय हेमा मालिनी की आंखें नम हो गईं। लोगों ने उन्हें संभाला। बाद में जब वे धर्मेंद्र से जुड़ी बातें बता रही थीं, तब भी भावुक हो गईं।
कार्यक्रम में मथुरा के कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले धर्मेंद्र के लिए मुंबई और दिल्ली में भी प्रेयर मीट हो चुकी हैं।

