himachal-anti-chitta-action-11-police-persons-terminated-ndps-caseCM Sukhwinder-Singh Sukhu-Shimla | हिमाचल में 11 पुलिस कर्मी टर्मिनेट: चिट्टा तस्करी में थे शामिल, CM बोले, दूसरे विभागों के सरकारी कर्मियों पर भी गिरेगी जाग – Shimla News
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों और बटालियनों में तैनात 11 पुलिस कर्मियों की टर्मिनेट ( बर्खास्त) किया गया है। यह कार्रवाई स
.
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश देती है कि कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। शिमला में आयोजित मीटिंग में सीएम ने कहा- पुलिस का दायित्व चिट्टा तस्करी और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। यदि पुलिसकर्मी ही इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि चिट्टा तस्करी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल सीएम चिट्टा को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग लेते हुए।
इन्हें किया गया टर्मिनेट
नौकरी से टर्मिनेट किए गए पुलिस कर्मियों में भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, जिला बिलासपुर में तैनात कांस्टेबल शुभम ठाकुर, भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में तैनात कांस्टेबल कपिल, एसडीआरएफ के कांस्टेबल शिव कुमार, जिला शिमला में तैनात कांस्टेबल लक्ष्य चौहान, स्टेट विजिलेंस में तैनात कांस्टेबल-ड्राइवर विशाल ठाकुर, भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबैरी के कांस्टेबल गौरव वर्मा, भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह के कांस्टेबल/ड्राइवर संदीप राणा, एसडीआरएफ के कांस्टेबल अंकुश कुमार, स्टेट सीआईडी के कांस्टेबल रजत चंदेल और जिला शिमला के कांस्टेबल राहुल वर्मा शामिल हैं।
दूसरे विभागों में चिट्टा तस्करी में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि चिट्टा गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र मुख्य सचिव को सौंपी जाए। साथ ही, चिट्टा कारोबार से अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर सरकार को भेजने के आदेश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिट्टा गतिविधियों से बनाई गई अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा।
21 व 22 जनवरी को पंचायतों में होगी एंटी चिट्टा ग्राम सभा: CM
सीएम ने बताया कि 21 और 22 जनवरी को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में एंटी चिट्टा अवेयरनेस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाएंगे।
चिट्टा तस्कर पकड़वाओ, इनाम पाओ: CM
उन्होंने कहा- चिट्टा की सूचना देने वालों के लिए इनाम राशि की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि दो ग्राम चिट्टे की सूचना पर 10 हजार रुपए, पांच ग्राम पर 25 हजार, 25 ग्राम पर 50 हजार, एक किलो पर पांच लाख और एक किलो से अधिक मात्रा की सूचना पर 10 लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा।
बड़े गिरोह की सूचना देने पर इससे अधिक इनाम भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिट्टे से संबंधित किसी भी सूचना के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

