Himachal gets to host Masters National Hockey Championship | हिमाचल को हॉकी की मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी: प्रदेश स्तर पर महिला-पुरुष प्रतियोगिताएं होंगी, गांवों से​ खोजेंगे खिलाड़ी – Dharamshala News

Himachal gets to host Masters National Hockey Championship | हिमाचल को हॉकी की मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी: प्रदेश स्तर पर महिला-पुरुष प्रतियोगिताएं होंगी, गांवों से​ खोजेंगे खिलाड़ी – Dharamshala News



आयोजन के बारे में जानकारी देते रनवीर सिंह निक्का व अन्य

हिमाचल प्रदेश को हॉकी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता, मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह आयोजन ऊना जिले में होगा, जिसे राज्य के हॉकी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ऊना के विधायक, सतपाल सिंह सत्ती को इस राष्ट्रीय स्तर के

.

हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष, रणवीर सिंह निक्का ने धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता में इसकी आधिकारिक घोषणा की। निक्का ने बताया कि धर्मशाला में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में प्रदेश में हॉकी के गिरते रुझान और युवाओं को इस खेल से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने स्वीकार किया कि हिमाचल के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उपयुक्त मंच और सुविधाओं का अभाव एक बड़ी बाधा है।

सुविधाओं के कारण दूसरे राज्यों की ओर रुख कर रहे खिलाड़ी

सुविधाओं की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए हॉकी हिमाचल ने प्रदेश स्तर पर महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का फैसला किया है। इस पहल की शुरुआत जिला कांगड़ा के नूरपुर से की जाएगी।

अब पंचायत स्तर पर होगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

निक्का ने कहा कि मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 31 मार्च, 2026 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की तुलना में हॉकी की ओर युवाओं का रुझान लगातार घट रहा है। इस स्थिति को बदलने के लिए अब पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजकर उन्हें आगे लाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!