Himachal Market fee all fruits vegetables | APMC | Notification cancelled

Himachal Market fee all fruits vegetables | APMC | Notification cancelled


हिमाचल सरकार ने मार्केट फीस फिर शुरू करने का फैसला लिया।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी फल और सब्जियों पर मार्केट फीस लेने का फैसला किया है। यह फीस मंडियों के भीतर और सड़क किनारे चल रही सभी अस्थायी मंडियों से वसूली जाएगी। इसे लेकर एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

.

बता दें कि साल 2014 तक भी सभी फल एवं सब्जियों पर एक प्रतिशत मार्केट फीस ली जाती थी। उस दौरान देश में महंगाई बड़ा मुद्दा बन गई थी। इसके बाद, डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार के कहने पर कांग्रेस शासित राज्यों ने मंडियों में मार्केट फीस की वसूली बंद कर दी थी।

हिमाचल सरकार ने सेब को छोड़कर अन्य सभी फलों व सब्जियों पर मार्केट फीस की वसूली रोक दी थी। इससे शिमला, सोलन और कुल्लू APMC के अलावा अन्य सात जिलों की APMC की आय के साधन खत्म हो गए।

हिमाचल के सभी मंडियों में फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस ली जाएगी।

14 जनवरी 2014 की अधिसूचना रद्द

अब आर्थिक संकट झेल रही कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 2005 की धारा 64(2) के तहत 14 जनवरी 2014 की उस पुरानी अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसके तहत फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस की वसूली पर रोक लगाई गई थी।

40 से 50 करोड़ इनकम की उम्मीद

इस फैसले के बाद प्रदेश के 10 जिलों की कृषि उपज विपणन समितियों (APMC) को सालाना 40 से 50 करोड़ रुपए आय की उम्मीद है। यह राशि APMC और मार्केटिंग बोर्ड के पास रहेगी। इससे मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा।

APMC की पराला मंडी।

सड़क किनारे चल रही मंडियों पर कसेगा शिकंजा

इस फैसले के बाद आढ़तियों को सभी फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस देनी होगी। एक करोड़ रुपए के फल और सब्जी बेचने वाले आढ़ती को एक लाख रुपए मार्केट फीस के APMC को चुकाने होंगे। अभी तक सड़क किनारे चल रही मंडियों के आढ़ती सेब पर ही मार्केट फीस देते थे, मगर अब सभी फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस देनी होगी।

बाहरी राज्यों से फल-सब्जियां लाने वालों पर भी शिकंजा

हिमाचल में बाहरी राज्यों से फल-सब्जियां लाने वाले कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बाहर से फल-सब्जियां लाने वालों को टोल बैरियर पर ही एक प्रतिशत मार्केट फीस देनी होगी। कृषि सचिव सी. पालरासू ने बताया कि मार्केट फीस बहाली को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!