Himachal-Shimla-Kotkhai-Khalthu-nala-jewellery-snatching-accused-arrested | कोटखाई में नेपाली ने महिला को दांत के काटा: पहले आभूषण छीने; भागने को किया हमला, ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर पीटा – Shimla News

Himachal-Shimla-Kotkhai-Khalthu-nala-jewellery-snatching-accused-arrested | कोटखाई में नेपाली ने महिला को दांत के काटा: पहले आभूषण छीने; भागने को किया हमला, ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर पीटा – Shimla News


शिमला जिला के कोटखाई के खलटूनाला में आरोपी और पीड़ित महिला।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में एक व्यक्ति ने आज (मंगलवार को) महिला के आभूषण छीने। इस दौरान- महिला ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। उससे बचने के लिए आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी खूब धुनाई की

.

पुलिस के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने पीड़िता के आभूषण छीने, महिला ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने भागने के इरादे से महिला पर हमला कर दिया और उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटकर घायल कर दिया। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

कोटखाई के खलटूनाला में आरोपी की पिटाई करते हुए महिला।

रेलिंग से बांधकर की पिटाई, वीडियो भी हुआ वायरल

स्थानीय लोगों ने आरोपी को रेलिंग के सहारे बांध दिया और डंडों से उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी और पीड़िता दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। यह घटना कोटखाई के खलटू नाला क्षेत्र की है।

आरोपी की पिटाई करते हुए महिला।

अस्पताल से मिली सूचना, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

कोटखाई के खलटूनाला में आरोपी की पिटाई करते हुए महिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!