Hoshiarpur Kamalpur youth murder update | होशियारपुर में 3 दिन में तीसरा मर्डर: युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला; घरेलू विवाद सुलझाने गया था – dasuya News

Hoshiarpur Kamalpur youth murder update | होशियारपुर में 3 दिन में तीसरा मर्डर: युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला; घरेलू विवाद सुलझाने गया था – dasuya News



होशियारपुर में एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना एक घरेलू विवाद को सुलझाने के दौरान हुई। बीते तीन दिनों में जिले में यह तीसरी हत्या है।

.

पुलिस के अनुसार, यह वारदात होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर में हुई। मृतक की पहचान अजय संधू के रूप में हुई है। घटना के समय वह करण बाली और उनके बेटे नितिन बाली के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए नितिन की बहन और उसके पति के साथ वहां पहुंचे थे।

विवाद बढ़ने पर नितिन बाली, उसकी पत्नी मीना बाली, करण बाली और 4 से 5 अन्य लोगों ने अजय संधू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अजय संधू गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घायल अजय संधू को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि यह एक घरेलू झगड़ा था। इसे सुलझाने के दौरान अजय संधू के सिर पर धारदार हथियारों से वार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!