Illegal tobacco worth Rs 5 lakh seized in Jashpur | जशपुर में 5 लाख का अवैध तंबाकू जब्त: गुजरात से सिलीगुड़ी जा रहा ट्रक पकड़ा गया, पुलिस को सप्ताहभर में मिली तीसरी सफलता – Jashpur News

Illegal tobacco worth Rs 5 lakh seized in Jashpur | जशपुर में 5 लाख का अवैध तंबाकू जब्त: गुजरात से सिलीगुड़ी जा रहा ट्रक पकड़ा गया, पुलिस को सप्ताहभर में मिली तीसरी सफलता – Jashpur News


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर छापेमारी करते हुए गुजरात से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी ले जाए जा रहे 5,

.

गुरुवार, 4 दिसंबर को जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अशोक लीलैंड ट्रक (यूपी 78 एलएन 0509) में भारी मात्रा में अवैध कच्चा तंबाकू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना लोदाम के निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे और उनकी टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए लोदाम थाना के पास संदिग्ध ट्रक को रोक लिया।

ट्रक से 271 बोरी अवैध कच्चा तंबाकू बरामद

ट्रक के ड्राइवर, अवधेश सिंह (40 वर्ष, निवासी निवालुद्दीनपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश) से पूछताछ की गई और ट्रक की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 271 बोरी अवैध कच्चा तंबाकू बरामद हुआ।

ड्राइवर द्वारा पेश की गई टैक्स इनवॉइस रसीद में बिल्टी नंबर और वाहन के नंबर में अंतर पाया गया, जिससे अवैध परिवहन की आशंका पुष्ट हुई। ड्राइवर ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि यह तंबाकू गुजरात राज्य से ले जाया जा रहा था, जिसे वो सिलीगुड़ी ले जा रहा था।

पुलिस को मिली तीसरी बड़ी सफलता

यह पुलिस की सप्ताहभर में यह तीसरी बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले, 29 नवंबर 2025 को भी पुलिस ने लोदाम के पास ही दो अलग-अलग ट्रकों (यूपी 78 एलएन 0511 और यूपी 78 जीटी 7621) से 4,18,320 रुपये मूल्य का 200 बोरी अवैध तंबाकू जब्त किया था।

इस ताज़ा मामले में पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 271 बोरी कच्चा तंबाकू और परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। आगे कार्रवाई जारी है।

जशपुर पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा अभियान

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन आघात के तहत अवैध गुटखा, तंबाकू और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे अवैध कामों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!